Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से त्रस्त है। तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को अब बारिश का इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर खुशखबरी दी है। दक्षिण-पश्चिम भारत में मानसून दस्तक देने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। केरल में 31 मई को मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। आइए जानते हैं आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट्स।
केरल में 31 मई को मानसून देगा दस्तक
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में दस्तक दे देगा। इस वक्त बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है, जिससे दक्षिण-पश्चिम के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश तटों के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसकी वजह से ही तेज तूफान के साथ बारिश होती है।
यह भी पढ़ें : देश में 48 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, गर्मी की भट्ठी में जल रहा दिल्ली-NCR, जानें कहां बारिश देगी दस्तक
इन राज्यों में होगी बारिश
केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 मई को बारिश होने के आसार हैं। लक्षद्वीप में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है, जहां आज और कल भी बादल बरसेंगे। प्री मानसून के तहत पिछले दिनों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश हुई, जहां आगे वाले दिनों में वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : क्या 50 डिग्री तक जाएगा तापमान? हीटवेव को लेकर IMD का अलर्ट, राजस्थान में कब होगी बारिश
उत्तर भारत को भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
आईएम ने कहा कि दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इन राज्यों के लोगों को बारिश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। मंगलवार को देश का सबसे गर्म स्थान हरियाणा का सिरसा रहा, जहां अधिकतम पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, कुछ इलाकों में प्री मानसूनी बारिश शुरू हो गई है।
5 दिनों तक लू का अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक लू से भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में गर्मी और हीट वेव जारी है। IMD ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
केरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
14 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
36 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines