Monsoon Rain Flood Impact in UP: देश में मानसूनी बारिश जमकर कहर ढहा रही है। यूपी में बारिश के कारण 21 जिलों के 5 लाख लोग प्रभावित हैं। यूपी की कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। इसमें यमुना, शारदा, सरयू और घाघरा नदियां शामिल हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने प्रयागराज, मिर्जापुर और इटावा में 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। यूपी के लखीमपुर खीरी में 220 से अधिक गांव और जालौन में 15 से अधिक गांव यमुना में डूबे हुए हैं। वाराणसी में गंगा के खतरे के निशान के पास बह रही है। वाराणसी में 85 घाट और 2000 से अधिक मंदिर पानी में डूबे हैं।
उधर नेपाल में तेज बारिश के कारण बिहार में कई नदियां उफान पर हैं। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा इलाके में 76 स्कूलों को 21 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। नालंदा में भी जिरायन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर और बांकुरा में बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है।
एमपी की स्कूलों में छुट्टियां घोषित
मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों जबलपुर, शहडोल रीवा और सागर संभाग में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है। नए सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश में हल्की बारिश, तेज धूप के कारण आगे आने वाले दिनों में छांव वाला मौसम रहेगा। बुधवार को ग्वालियर और भिंड में तेज बारिश हुई। वहीं स्कूलों में भी छुट्टियां घोषित की गई है। इससे पहले कल प्रदेश के 24 जिलों में तेज बारिश हुई।
बिहार में उफान पर कई नदियां
पड़ोसी देश में नेपाल में भारी बारिश हो रही है। इस कारण से कई नदियां उफान पर हैं। ऐसे में पटना में अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद प्रशासन ने 76 स्कूलों को 21 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया है। वहीं औरंगाबाद में एक ही परिवार के 5 लोग नदी में बह गए। इनमें से 3 को बचा लिया गया जबकि मां और बेटे अभी भी लापता हैं। बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। कई एकड़ में फसलें डूब गई हैं।
ये भी पढ़ेंः 350KM स्पीड वाला तूफान…4 देशों को भारी नुकसान; क्या है ऑपरेशन सद्भावना? जो भारत सरकार ने किया लॉन्च
इस बार अधिक एक्टिव रहेगा मानसून
देश में इस बार मानसून सामान्य से अधिक दिनों तक एक्टिव रहेगा। आमतौर पर 18 सितंबर के बाद मानसून की वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार करीब 16 दिन और मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में भी बारिश की संभावना है। इस बार मानसूनी सीजन में अब तक 108 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। इसके बावजूद देश के एक चौथाई जिलों में अभी भी सूखे की स्थिति बनी हुई है।
ये भी पढ़ेंः 34 डिग्री पारा…उमस का टॉर्चर, फिर भी दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट; देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines