---विज्ञापन---

देश angle-right

Monsoon Landslide: उत्तराखंड समेत 3 राज्यों में लैंडस्लाइड से कई लोगों की मौत, असम-मिजोरम में भी जनजीवन अस्तव्यस्त

Monsoon Landslide: देश में इस समय मानसून दस्तक दे चुका है। असम में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कई इलाकों में भूस्खलन की स्थिति बन गई है। रुद्रप्रयाग में भी भूस्खलन से दो यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है।

---विज्ञापन---

Monsoon Landslide: देश के कई राज्यों में मानसून आफत बनकर टूट रहा है। उत्तराखंड, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाओं से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। असम के गुवाहाटी में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुए हैं। यहां बच्चों समेत 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, मिजोरम में भी तेज बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां 5 मकान और कई होटल भी ढह गए हैं। सिक्किम की तीस्ता नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग भी भूस्खलन की चपेट में हैं। यहां केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कहां कैसे हालात?

उत्तराखंड में बारिश से तबाही

देवभूमि उत्तराखंड में भी शुक्रवार से भारी बारिश हो रही है। यहां रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड हो गया है। इसमें 2 यात्रियों की मौत की भी खबर सामने आ रही है, जो केदारनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। इसके अलावा, यहां 4 लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिला अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त एक गाड़ी जिसमें 6 यात्री बैठे थे। यह घटना काकरागढ़ के पास हुई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Gujarat Weather: गुजरात के 15 जिलों में मानसून से पहले भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट

असम में बुरा हाल

असम में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। यहां कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन से बच्चों समेत 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, ASDMA के अनुसार, 10,150 लोगों के प्रभावित होने की भी रिपोर्ट सामने आई है। राज्य में एसडीआरएफ की टीम लोगों की मदद करने में जुटी हुई है। गुवाहाटी शहर में लोगों के घरों में भी पानी भर चुका है और सड़कों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूरे पूर्वोत्तर में अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

---विज्ञापन---

मिजोरम में लैंडस्लाइड

यहां भी भारी बारिश ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। शहर में जगह-जगह भूस्खलन और वॉटर लॉगिंग हो गई है। शुक्रवार से लगातार बारिश होने से बिजली कनेक्शन भी बंद है। वहीं, म्यांमार से आए सैलानी, जो यहां के होटलों में ठहरे थे, उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिजोरम में बारिश के बाद कई मकान और होटल ढहने से कई लोगों की मौत का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

सिक्किम में तीस्ता नदी उफान पर

पूर्वोत्तर के एक और राज्य सिक्किम में भी बारिश से तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नदी में टूरिस्टों से भरी गाड़ी के गिरने की भी बात सामने आई है। इसमें 1 मौत और 8 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है।

---विज्ञापन---

श्रीनगर में भी बारिश

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी पिछले 2 दिनों से रुक-रुककर दिनभर बारिश हो रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘आतंकियों के मददगार भी चुकाएंगे कीमत…’, भोपाल में PM मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें

First published on: May 31, 2025 01:53 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Namrata Mohanty

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola