गुड न्यूज! UP-बिहार में कब आएगा मानसून? किसानों को राहत मिलेगी या टेंशन, जानें IMD का अपडेट

IMD Rainfall Alert : देश में भीषण गर्मी से बेहाल लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं। केरल में मानसून पहुंच गया है और अब यह दूसरे राज्यों की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून की बारिश कब से होगी? इसे लेकर आईएमडी का ताजा अपडेट सामने आया है।

Weather Update Today

UP-Bihar Monsoon Latest Update

विज्ञापन

UP-Bihar Monsoon Update : देश में लू और हीटवेव से हाहाकार मचा है। भीषण गर्मी से बेहाल लोग अब आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल बरसेंगे? यूपी और बिहार में मानसून कब दस्तक देगा? इसे लेकर मौसम विभाग ने तारीख बताई है। इस बार मानसून से किसानों को राहत मिलेगी या टेंशन, आइए जानते हैं कि क्या रहेगा हाल?

यूपी में कब से होगी बारिश

विज्ञापन

लखनऊ मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस बार जून में ही मानसून दस्तक देगा और सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा होने के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 15 से 22 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

सामान्य से अधिक होगी वर्षा

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि इस सीजन में अच्छी खासी बारिश हो सकती है, जिससे फसलों को फायदा होगा। इस साल जनवरी से लेकर मार्च के बीच बर्फबारी कम हुई, जिससे सामान्य से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। जैसे-जैसे ला नीना एक्टिव होगा, वैसे-वैसे मानसून तेज हो जाएगा और झमाझम बारिश होने लगेगी।

बिहार में कब दस्तक देगा मानसून?

विज्ञापन

यूपी से पहले बिहार में मानसून दस्तक देगा। पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते हुए सीमांचल में सबसे पहले मानसून की एंट्री होगी। इसके 2-3 दिन के बाद से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 जून के बीच मानसून आ जाएगा। बिहार में भी रिकॉर्ड तोड़ बादल बरसने के आसार हैं।

विज्ञापन

इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भभुआ, रोहतास, सिवान, भोजपुर, सारण, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत बिहार के कई जनपदों में जमकर बादल बरसेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ