Monsoon Latest Update : दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। केरल में एंट्री मारने के बाद बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे 12 राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार हैं। आइए आईएमडी का ताजा अपडेट जानते हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी फैल रहा है। अगले 2 से 3 दिनों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली के साथ जमकर बादल बसरेंगे। कई राज्यों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के लिए अलर्ट, भीषण गर्मी पड़ने के आसार, UP में पारा 46 पार, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
इन राज्यों में हल्की से तेज होगी वर्षा
सैटेलाइट इमेजरी से पता चला है कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा प्रांत में तेज गरज और तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, लक्षद्वीप एंड अंडमान द्वीप समूह में रात के समय हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : गुड न्यूज! UP-बिहार में कब आएगा मानसून? किसानों को राहत मिलेगी या टेंशन, जानें IMD का अपडेट
असम-मेघालय में कल हो सकती है बरसात
असम और मेघालय में भी कल भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जमकर बादल बरसेंगे। केरल में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और जलभराव हो गया।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines