---विज्ञापन---

देश angle-right

Monsoon Alert: देश में कहां-कहां मानसून ने दी दस्तक, दिल्ली-यूपी में कब बारिश के आसार

Monsoon Alert: भारत में मानसून ने इस साल समय से पहले दस्तक दे दी है। केरल और महाराष्ट्र जैसे तटीय राज्यों में 8 दिन पहले ही बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित हुआ है। जानिए देश में कब कहां आएगा मानसून।

---विज्ञापन---

Monsoon Alert: देश के कई राज्यों में मानसून की शुरुआत समय से पहले हो गई है। केरल और महाराष्ट्र में लगभग 8 दिन पहले ही बरसात होने लगी है। वहीं, आज सुबह असम में भी भारी बारिश हुई है। यहां गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में भीषण जलभराव भी देखने को मिला है। दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकुल स्थितियों के कारण मानसून की शुरुआत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। संभावनाएं है कि जून के पहले सप्ताह तक बिहार में भी बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं देश के किस राज्य में कब होगी बारिश।

तटीय इलाकों में समय से पहले बारिश

दक्षिण पश्चिम के मानसून के कारण यहां के तटीय राज्यों में बारिश से भारी तबाही मची हुई है। केरल, कर्नाटक और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

असम में हुई बारिश

आज सुबह असम में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है। यहां भी बारिश के बाद गुवाहाटी की सड़कों पर जलजमाव हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है।

---विज्ञापन---

पूर्वोत्तर में बारिश

मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट की मानें तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा सिक्किम में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी बारिश का अलर्ट है।

गुजरात में मौसम

यहां भी पूर्वानुमान लगाया गया है कि अगले 2 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। तूफान के बाद दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में बरसाक की संभावना जताई गई है। राज्य में आंधी और बिजली के साथ यलो अलर्ट भी जारी किया है।

---विज्ञापन---

बिहार में कब आएगा मानसून

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में फिलहाल भीषण गर्मी का आलम है। मौसम शुष्क है, आंधी-पानी की संभावना न के बराबर है। इस वक्त यहां पटना, गया, और भागलपुर जैसे इलाकों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावनाएं हैं। हालांकि, 29 से 31 मई के बीच बारिश की आशंकाएं भी जताई गई थी।

यूपी में कब छाएंगे बादल?

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम गर्म और उमस भरा है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों का तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पूर्वी जिलों में बादल छाए रहने के आसार है लेकिन बारिश की संभावना कम है। हालांकि, यहां भी जून के पहले हफ्ते बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

दिल्ली में मानसून कब देगा दस्तक

राजधानी दिल्ली में सालों बाद मई का महीना ठंडा रहा। हालांकि, इसके बावजूद किसी-किसी दिन प्रचंड गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में भी जून के पहले हफ्ते बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें-गुजरात के 12 जिलों में बारिश का खतरा, मानसून को लेकर IMD का लेटेस्ट अपडेट; जानें

First published on: May 29, 2025 12:18 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola