हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मानसून को लेकर वक्त से पहले गुड न्यूज! 4 महीने बारिश, जानें क्या कहती है रिपोर्ट?

मानसून 2025 को लेकर भविष्यवाणी हुई है। स्काईमेट की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें मानसून में बारिश को लेकर कई अनुमान लगाए गए हैं। मानसून की एंट्री का टाइम बताया गया है और मानसून में कितनी बारिश हो सकती है? इस बारे में भी डिटेल में बताया गया है।

विज्ञापन

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू के थपेड़े अप्रैल महीने में ही परेशान करने लगे हैं। अप्रैल, मई, जून 3 महीने में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी हुई थी, जो सच साबित होती नजर आ रही है, लेकिन मानसून को लेकर भी खुशखबरी आ गई है। प्राइवेट वेदर एजेंसी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने मानसून को लेकर समय से पहले ही अपडेट दे दिया है। अनुमान जताया गया है कि मानसून 2025 सीजन में देशभर में अच्छी और सामान्य बारिश होगी।

 

इस बार 103 प्रतिशत रहेगा मानसून

हालांकि मई में एंट्री के बाद जून में मानसून धीमा रहेगा, लेकिन जुलाई से सितंबर के बीच अच्छी बारिश होगा। साल 2025 में मानसून 40 फीसदी सामान्य, 30 फीसदी सामान्य से अधिक और 10 फीसदी ज्यादा रहने का अनुमान है। एक जून से 30 सितंबर के बीच 895 मिलीमीटर (103%) बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि मानसून सीजन के 4 महीनों में 96 से 104% के बीच हुई बारिश सामान्य मानी जाती है, इसलिए साल 2025 का मानसून सीजन सामान्य रहेगा, जो किसानों के लिए खुशखबरी है।

स्काईमेंट एजेंसी के प्रमुख GP शर्मा के अनुसार, ला नीना की स्थिति बदल गई है। इसलिए मानसून का आगामी सीजन पिछली बार से 5% ऊपर-नीचे रह सकता है। सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की 80% संभावना है। मानसून के सामान्य से कम रहने की संभावना 15 प्रतिशत और सूखा पड़ने की संभावना करीब 5 प्रतिशत है।

विज्ञापन

 

जोन वाइज इस तरह बरसेंगे बादल

स्काईमेट के वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि जून महीने में 165.3 मिमी 96% (158.7 मिमी), जुलाई में 280.5 मिमी 102% (286.1 मिमी), अगस्त में 254.9 मिमी 108% (275.3 मिमी), सितंबर में 167.9 मिमी 104% (174.6 मिमी) बारिश होने का अनुमान है।

जून में केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मध्य भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में जून के आखिरी में, यानि निर्धारित समय से देरी से आएगा। जुलाई में पश्चिमी भारत सामान्य से ज्यादा यानी भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

अगस्त में मध्य और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से कम बारिश होगी। अगस्त में उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य बारिश हो सकती है। सितंबर में पश्चिमी और मध्य भारत में ज्यादा बारिश हो सकती है।

 

राज्यवार इतनी बारिश होगी

स्काईमेट के MD जतिन जैन का कहना है कि इस बार मानसून सीजन शुरुआत में थोड़ा धीमा रह सकता है। जून में बारिश कम हो सकती है। जुलाई-अगस्त में मानसून रफ्तार पकड़ेगा, इसलिए अगस्त और सितंबर में ज्यादा बारिश हो सकती है। पश्चिमी और दक्षिण भारत में अच्छी बारिश होने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन

असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। बाकी राज्यों में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, कोंकण, दक्षिण गुजरात में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में अच्छी बारिश हो सकती है। मेघालय, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola