---विज्ञापन---

देश

Monsoon 2025: जमकर बरसे बदरा, हिमाचल में तबाही; दिल्ली कब पहुंचेगा मानसून?

Monsoon 2025: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से पूरे इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। यहां अभी तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। रेस्क्यू में जुटी हुई NDRF की टीमें। वहीं, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की संभावनाएं जताई गई है।

Monsoon 2025: हिमाचल के कुल्लू में कल यानी 25 जून को बादल फटने के बाद इलाके में बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति बन गई है। यहां लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से आसपास के कई गांवों के हालात बिगड़े हुए हैं। मनाली, बंजार और मणिकरण घाटी में ब्यास और सतलुज की नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। कांगडा में भी बादल फटने से 20 मजदूरे के पानी में बह जाने की बाद कही जा रही है, जिसमें से 2 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। दिल्ली में फिलहाल मानसून पहुंचने में देरी कर रहा है जबकि IMD के मुताबिक, 25 जून तक यहां बारिश होने की संभावनाएं थी।

हिमाचल में कैसे हालात?

हिमाचल में IMD ने फिलहाल 28 जून तक के लिए कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। भारी बारिश से जानमान को भी नुकसान हुआ है। कुल्लू में चार अलग-अलग जगहों पर बादल फटे हैं। धर्मशाला के खनियारा इलाके में भी बादल फटे हैं, जिससे कई गाड़ियां भी पानी में बह गई है। खराब मौसम के चलते राज्य में बाहर से आएं करीब 2000 टूरिस्टों के फंसे होने की आशंकाएं हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘इमरजेंसी में 19 महीने तक भूमिगत रहकर काम करते रहे मोदी’, अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

किन राज्यों में हुई बारिश?

देश के तटीय राज्यों जैसे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मानसून दस्तक दे चुका है। बिहार में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे इलाके में हल्की बारिश लगातार हो रही है। यूपी के कुछ इलाकों, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है।

---विज्ञापन---

राजस्थान-गुजरात में बाढ़ जैसी स्थिति

गुजरात के सूरत में 2 दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां सोमवार को 7 इंच तक बारिश दर्ज की गई है। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। इससे पहले साल 2006 में सूरत में जलजमाव जैसी स्थिति बनी थी। राजस्थान के भी कई इलाकों में बारिश हो रही है। माउंट आबू में बरसात से पानी भर गया है। यहां कई नदियां भी उफान पर है।

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश?

दिल्ली, नोएडा समेत गुरुग्राम और फरीदाबाद में पिछले 2 दिनों से ह्यूमिडिटी के चलते नमी बढ़ गई है। इससे गर्मी लोगों को और भी ज्यादा परेशान कर रही है। हालांकि मौसम विभाग ने यहां भी 24 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचने की आशंकाएं जताई थी, मगर अभी तक बारिश नहीं हुई है। फिलहाल, राजधानी में तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-सावधान! हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लेने जा रहे हैं? कहीं इस फ्रॉड का ना हो जाएं शिकार

First published on: Jun 26, 2025 07:11 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola