Monsoon 2024 Latest Update : देश में भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भी बादल बरसेंगे, जबकि कई राज्यों में आफत की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों तक और पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं आईएमडी का ताजा अपडेट।
जानें दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?
अगर दिल्ली एनसीआर के वेदर की बात करें तो यहां मौसम सुहाना रहेगा। बादलों की आवाजाही रहेगी, जिससे अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश भी होने के आसार हैं। तापमान में गिरावट रहेगी। हालांकि, बूंदाबांदी के बाद उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राजधानी में अगले 5 दिनों तक बरसात हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Monsoon 2024: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का Latest Update
यहां जमकर बरसेंगे बादल
बिहार, उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मानसून ने दस्तक दे दी है, जहां अगले कुछ दिनों तक जमकर बादल बरसेंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश, पंजाब में 6-7 जुलाई को वर्षा होने की संभावना है। यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 6 से लेकर 10 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी है। ओडिशा में 6-8 को, अरुणाचल में 7 को, असम और मेघालय में 7-8 को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, और त्रिपुरा में 6 से लेकर 10 जुलाई के दौरान वर्षा होगी।
यह भी पढ़ें : 115 सड़कें बंद, बिजली गुल, फंसे लोग; शिमला समेत हिमाचल के 3 जिलों में बाढ़ का खतरा, जानें IMD का अपडेट
इन राज्यों में हुई बारिश
देश के अधिकतर राज्यों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। उत्तराखंड, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान में तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत बरसात हुई। वहीं, असम में बारिश के बाद आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है।
पहाड़ी दरकने से बद्रीनाथ NH बंद
आईएमडी ने उत्तराखंड में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हो गए, जबकि कई सड़कें बंद हो गईं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोता घाटी के पास पहाड़ी दरकने से सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर सुयालबाड़ी और खैरना के बीच कई जगहों पर भूस्खलन हुए। सड़क पर गिर रहे मलबे से बड़ा खतरा हो सकता है। बेतालघाट स्टेट हाईवे सहित 17 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। हल्द्वानी- हैड़ाखान मार्ग पर बार बार मलबा गिर रहा है। प्रशासन की टीम मलबा हटाने का प्रयास कर रही है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
15 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines