---विज्ञापन---

मानसून अगले 4 दिन खूब बरसेगा, 13 राज्यों में भारी बारिश होने के आसार, IMD का ताजा अपडेट आया सामने

Latest Monsoon Prediction: मानसून को लेकर मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। मानसून पूरे देश में बरसने को तैयार है। 13 राज्यों में मौसम काफी खराब बना हुआ है और भारी बारिश होने की संभावना है। 4 दिन के लिए अलर्ट जारी हुआ है।

---विज्ञापन---

IMD Monsoon Latest Update: मानसून स्पीड पकड़ने को तैयार हैं। अगले 4 दिन मानसून खूब बरसने वाला है, क्योंकि 30 जून तक मानसून पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत को पूरी तरह कवर कर लेगा। 19 मई को देश में एंट्री करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत में आगे बढ़ने को तैयार है और देरी की भरपाई भी करेगा।

क्योंकि मौसम विभाग की पूर्व भविष्वाणी के अनुसार, मानसून इस बार 100 प्रतिशत से ज्यादा बरसेगा, इसलिए अगले 4 दिन देश के करीब 13 राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। इन राज्यों में घने काले बादल छाए हुए हैं और कभी भी बारिश हो जाएगी। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और किसानों को अपनी फसलों का बचाव करने का सुझाव दिया है।

---विज्ञापन---

 

बंगाल की खाड़ी में धीमा होने लगा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 27 से 30 जून तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 29 जून तक मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को कवर कर लेगा।

---विज्ञापन---

दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों में गुरुवार से रविवार तक गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे, जिससे तापमान 2 डिग्री और गिरने की संभावना है। मानसून बंगाल की खाड़ी में धीमा होने लगा है और अरब सागर में तेजी पकड़ने लगा है। ऐसे में उत्तर भारत के पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में बारिश होने की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Speaker Election: 20 साल से नहीं हारे कोई चुनाव..इस बार भी नहीं टूटा र‍िकॉर्ड; जानें ओम ब‍िरला का स‍ियासी सफर

---विज्ञापन---

मानसूनी और चक्रवाती हवाएं बहने से होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाएं बह रही हैं, जिनके कारण सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 29 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश (24 घंटों में 34.5-204.4 मिलीमीटर) होने का अनुमान है। पंजाब से उत्तर-पश्चिमी मानसून की हवाएं बंगाल की खाड़ी से बहने के कारण गुरुवार से बिहार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश (24 घंटों में 64.5-115 मिलीमीटर) होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और उससे सटे गुजरात में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। झारखंड और ओडिशा में भी भारी से भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें:Indian Army में 30 जून के बाद कौन-कौन से महत्वपूर्ण बदलाव? न्यूज24 के पास एक्सक्लूसिव डिटेल

---विज्ञापन---

25 जून तक सामान्य से कम बरसे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र और केरल के समुद्री तटों पर चक्रवाती हवाएं चलने से भारी से बहुत भारी बारिश (24 घंटों में 100 मिलीमीटर) होने की संभावना है। कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले 4 दिन अच्छी बारिश हो सकती है। मंगलवार तक, पूरे भारत में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई। इसकी मात्रा करीब 103.3 मिलीमीटर रही।

जिन राज्यों में मानसून पहुंचा है, वहां 25 जून तक बारिश की स्थिति पश्चिम बंगाल (-67%), गुजरात (-51%), ओडिशा (-42%), केरल (-37%), मिजोरम (-36%), नागालैंड (-32%), अरुणाचल प्रदेश (-28%), मध्य प्रदेश (-24%) और गोवा (-11%) रही। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के बाकी 4 दिन भी देश में बारिश सामान्य से कम ही होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तान के नापाक इरादों पर फेरा पानी

First published on: Jun 27, 2024 07:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola