Monsoon 2024 : देश के अधिकतर राज्यों में एक बार फिर मानसूनी बारिश रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर बादल बरस रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है, लेकिन बरसात नहीं हो रही है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश को अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि कब और कहां बारिश होने के आसार हैं।
जानें कैसे रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम?
राजधानी में गुरुवार को हल्की बारिश हुई थी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। इसके बाद फिर गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। आज आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे अगले 24 घंटे में बादल बरस सकते हैं। दिल्ली और उसके आसपास के जिलों में 22-23 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
मानसून डिप्रेशन का पड़ेगा प्रभाव
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने मानसून डिप्रेशन के प्रभाव के कारण आंध्र प्रदेश, यनम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में 19 और 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गोवा, कर्नाटक और गुजरात में 19 से लेकर 22 जुलाई तक जमकर बादल बरसेंगे। इसके बाद बारिश में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली NCR में उमस से मिलेगी राहत, यूपी समेत इन राज्यों में 5 दिनों तक भारी बारिश, जानें IMD का अलर्ट
आज-कल चलेंगी तेज हवाएं, होगी बारिश
आईएमडी का कहना है कि उत्तर-पश्चिम, समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं समीपवर्ती बांग्लादेश के तटों पर आज और कल 45-55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने समुद्र तट के पास मछुआरों को नहीं जाने की सलाह दी है।
संबंधित खबरें
LIVE: तूफानी हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
11 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
12 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines