Monkeypox or Zika Virus : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस जैसी एक और महामारी दस्तक देने वाली है। इसे लेकर सरकार से लेकर अस्पताल अलर्ट मोड पर है। इस बीच मेदांता में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन के चेयरमैन और एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि आने वाले समय में देश में मंकीपॉक्स और जीका वायरस का प्रकोप देखने को मिल सकता है।
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को कहा कि अगर टीबी की बात करें तो भारत सबसे ज्यादा टीबी से पीड़ित देशों में से एक है। इसके लिए प्राइवेट और सरकारी क्षेत्र में कई कदम उठाए गए हैं। इसके टीके के लिए बहुत सारे परीक्षण किए गए हैं। उम्मीद है कि टीबी से लड़ने के लिए एक टीका होगा। उन्होंने आगे कहा कि देश में आने वाले समय में मंकीपॉक्स जैसी महामारी देखने को मिलेगी।
यह भी पढे़ं : Mpox Symptoms: क्या फैलने से रोका जा सकता था एमपॉक्स? हेल्थ एक्सपर्ट्स ने गिनाईं चुनौतियां
जानें क्यों फैल रहा मंकीपॉक्स?
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 24 वर्षों में बहुत सारी महामारी देखने को मिली, जिसमें SARS, COVID, और H1N1 शामिल हैं। लोगों को मंकीपॉक्स और जीका वायरस जैसे अन्य प्रकोप झेलने पड़ सकते हैं। ये सभी मूलरूप से जानवरों या पक्षियों की प्रजातियों के वायरस के कारण हैं और अब ये लोगों में आने लगे हैं। यह समझने की जरूरत है कि जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण अतिक्रमण के कारण इस तरह के वायरस जन्म ले रहे हैं।
यह भी पढे़ं : सावधान! MPOX के लक्षण बेहद खतरनाक! मरीज ने सुनाई आपबीती, बोला- दर्द इतना पूरी रात तड़पा
मंकीपॉक्स से ऐसे होगा बचाव
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने मंकीपॉक्स को लेकर कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए तैयारी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबको तैयार रहना होगा और ऐसा करने के लिए एक्टिव निगरानी की जरूरत है, ताकि किसी भी वायरस की पहले ही पहचान सकें और उसे कंट्रोल कर सकें। आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने मंडीपॉक्स को हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
क्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines