नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को भारत में मंकीपॉक्स का सातवां मामला दर्ज किए जाने के तुरंत बाद संसद में चिंताओं को दूर कर दिया। बता दें कि देश का सांतवा मामला केरल में ही मंगलवार को दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राज्य में टैली पांच तक पहुंच गई है।
उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि भारत एक के बाद एक जरूरी कदम उठा रहा है। डॉ मांडविया ने कहा कि यह बीमारी नई नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम कोरोना वायरस से मिली सीख को यहां लागू कर रहे हैं। वायरस से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मंकीपॉक्स भारत और दुनिया में कोई नई बीमारी नहीं है। 1970 के बाद से दुनिया में बहुत सारे मामले अफ्रीका से देखे गए हैं। WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने इस पर खास ध्यान दिया है। अब भारत में भी निगरानी शुरू हो गई है।’
यह वायरस पहले मुख्य रूप से अफ्रीका तक ही सीमित था। हालांकि, इस वर्ष यह कम से कम 75 देशों और क्षेत्रों से रिपोर्ट किया गया। WHO ने हाल ही में इसे लेकर इमेरजेंसी घोषित की। वैश्विक स्तर पर 22,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा में बताया, ‘दुनिया में जब मामले सामने आने लगे तो भारत ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। केरल में पहले मामले से पहले हमने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए थे। हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर की सरकारों को लिखा है कि यात्रियों की स्क्रीनिंग रिपोर्ट भी हमें भेजी जाए।’
संक्रमित व्यक्ति को लगभग दो सप्ताह तक आइसोलेट रहना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वायरस का अध्ययन करने के लिए एक केंद्रीय कार्य बल का गठन किया गया है और केरल को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के नेतृत्व में बैठक के प्रस्ताव पर चुनाव आयोग का बयान, बताया प्रोटोकॉल के खिलाफ
2 mins agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
13 mins agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
1 hr agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
2 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
3 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
3 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
4 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
5 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines