Money Laundering Case: दिल्ली (Delhi) की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House court) में गुरुवार को सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) को पेशी के लिए लाया गया है। एएनआई की ओर से बताया गया है कि उनकी कोर्ट में पेशी मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) के एक मामले में हो रही है। सुकेश फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
जेल महानिदेशक से मांगी की दान की अनुमति
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने जेल महानिदेशक को पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि लंबे समय से जेल में बंद कैदियों और उनके परिवारों की मदद के लिए उन्हें 5.11 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजने की अनुमति दी जाए। लिखा था कि वे कैदी जमानत बांड का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
25 मार्च को जन्मदिन पर करना चाहता है ये
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने जेल प्रशासन को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि एक इंसान के रूप में अपनों से दूर होने पर काफी तकलीफ होती है। मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि आप कैदियों के कल्याण के लिए 5.11 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट को स्वीकार करें। मुझे बहुत खुशी होगी। उन्होंने कहा था कि इस डिमांड ड्राफ्ट को 25 मार्च को स्वीकार किया जाए, क्योंकि इस दिन मेरा जन्मदिन है। यह मेरे लिए सबसे अच्छा तोहफा होगा।
यह भी पढ़ेंः ठग सुकेश ने केस को दूसरे जज को ट्रांसफर करने की मांग की, कोर्ट ने किया इनकार
सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ हैं ये आरोप
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। हाल ही में केंद्रीय गृह और कानून सचिव बनकर रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी के साथ धोखाधड़ी की गई थी। ईडी ने इसी धोखाधड़ी से जुड़े एक नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था।
33 साल के चंद्रशेखर को पिछले सप्ताह एक स्थानीय जेल से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं में पकड़ा था। बाद में दिल्ली की एक कोर्ट ने उन्हें 9 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।
अब तक सुकेश पर दर्ज हुए तीन मामले
बता दें कि ये तीसरा मनी लॉन्ड्रिंग मामला है, जिसमें ईडी ने चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया है। अन्य दो मामले मालविंदर सिंह के भाई शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित रूप से 200 करोड़ रुपये की ठगी करने और वीके शशिकला गुट के लिए अन्नाद्रमुक का ‘दो पत्तियों’ वाला चुनाव चिह्न हासिल करने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने से संबंधित है। ED ने 2021 के इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही समेत कई मॉडल और एक्ट्रेस से पूछताछ की है।
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
16 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी 3 राज्यों की धरती, चीन में भी महसूस हुआ कंपन
58 mins agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
1 hr agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
8 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
11 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
11 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
15 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
16 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
16 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines