तेजस उड़ाने वाली पहली महिला पायलट मोहना सिंह कौन? जिसके नाम पर पहले से उपलब्धि

Mohana Singh: मोहना सिंह देश की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में शामिल हैं। 8 साल पहले उन्होंने फाइटर स्ट्रीम में दम रखा था। अब मोहना ने LCA Tejas उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनकर इतिहास रच दिया है।

Mohana Singh

Mohana Singh: मंगलवार को स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह को LCA Tejas उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर के तौर पर नियुक्त किया गया। भारतीय वायु सेना के विशिष्ट 18 ‘फ्लाइंग बुलेट्स’ स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। मोहना भारत के स्वदेशी ‘मेड इन इंडिया’ एलसीए तेजस फाइटर जेट के स्क्वाड्रन का संचालन कर रही हैं। मोहना सिंह को मिली इस जिम्मेदारी के बाद भारतीय वायु सेना में महिलाओं का कद और ज्यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन

कौन हैं मोहना सिंह?

वह देश की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक हैं। मोहना 8 साल पहले फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुई थीं। ये अवनी चतुर्वेदी और भावना कांत के साथ फाइटर स्ट्रीम में आई थीं। मोहना सिंह की इस उपलब्धि ने भारतीय वायु सेना में महिलाओं का नाम और बढ़ गया है। मोहना सिंह की अन्य दो महिला स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ और स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी अब पश्चिमी रेगिस्तान में Su-30 MKI फाइटर जेट उड़ा रही हैं।

विज्ञापन

हाल ही में जोधपुर में ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास में उन्होंने सशस्त्र बलों के तीन उप प्रमुखों के साथ एक ऐतिहासिक उड़ान में भाग भरी थी। वह मिग-21 उड़ा रही थीं, और अब उन्हें पाकिस्तान की सीमा पर गुजरात सेक्टर में नलिया एयर बेस पर तैनात LCA स्क्वाड्रन में जगह दी गई है।

विज्ञापन

20 महिला फाइटर पायलट

भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर फोर्स मानी जाती है। जिसमें फिलहाल 20 महिला फाइटर पायलट तैनात हैं। वायुसेना ने 2016 में महिलाओं को फाइटर स्ट्रीम में जगह दी थी। पिछले साल दिसंबर में वायुसेना ने नॉन-ऑफिसर कैडर में 153 अग्नीवीर वायु (महिला) को जगह दी थी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि तेजस को देश की सुरक्षा में इजाफा करने के लिए लाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही पुराने मिग सीरीज के एयरक्राफ्ट्स को हटाकर इसका नया वर्जन लाया जाएगा। तेजस का अपग्रेडेड वर्जन MK-1A भारतीय वायुसेना को अक्टूबर के आखिर तक मिलने की संभावना है। भारतीय वायुसेना को पहला लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस MK-1A मिलने जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ