मोहन चरण माझी बने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, मिले 2 डिप्टी सीएम; नई सरकार कब लेगी शपथ?

ओडिशा में विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा पहली बार अपने बूते सरकार बना रही है। नई सरकार में केओंझार विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले मोहन चरण माझी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें भी 2 उप मुख्यमंत्री मिले हैं। 147 विधानसभा सीटों वाले ओडिशा में भाजपा ने इस बार 74 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Mohan Charan Majhi

मोहन चरण माझी।

विज्ञापन

भाजपा विधायक मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। माझी को मंगलवार को राज्य में भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया। बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे। लेकिन, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विशाल जीत हासिल कर पटनायक के राज के दौर पर विराम लगाया है। चुनाव में माझी ने केओंझार सीट से 87,815 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उनके सामने बीजद ने मीना माझी को चुनावी मैदान में उतारा था।

डिप्टी सीएम कौन, शपथ ग्रहण कब?

साल 2000 और 2004 में भाजपा ने बीजद के साथ गठबंधन में राज्य की सरकार संभाली थी। लेकिन, यह पहली बार है जब भगवा दल ने अपने दम पर ओडिशा में सरकार बनाई है। मोहन चरण माझी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, कनक वर्धन सिंह और प्रावति परिदा को उनका उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 12 जून को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। भाजपा ने बीजद के अध्यक्ष नवीन पटनायक को भी इसमें आमंत्रित किया है।

Advertisment

भगवान जगन्नाथ को पहला निमंत्रण

शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 12 जून को भुवनेश्वर के सभी सरकारी कार्यालयों और अदालतों में हाफ डे का ऐलान किया है। ये संस्थान दोपहर 1 बजे बंद हो जाएंगे। रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार यह आदेश राज्य सरकार के सभी कार्यालयों और राजस्व व मजिस्ट्रेट अदालतों के लिए मान्य होगा जो भुवनेश्वर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के न्याय क्षेत्र में आते हैं। पहला इन्विटेशन कार्ड पुरी में भगवान जगन्नाथ को अर्पित किया गया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ