Who was Mohammed Afsan Died In Russia War : रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रही जंग में एक और भारतीय नागरिक की जान चली गई है। इस शख्स की पहचान मोहम्मद अफसान के रूप में हुई है। मॉस्को में भारतीय दूतावास ने अफसान की मौत की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार 30 साल का मोहम्मद अफसान एक जॉब स्कैम का शिकार हुआ था और उसे धोखे से रूस की सेना में शामिल कराया गया था।
इससे कुछ सप्ताह पहले रूस की सेना में हेल्पर के तौर पर काम करने वाले एक 23 साल के भारतीय की यूक्रेन की एयर स्ट्राइक में जान चली गई थी। ये घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब लगभग एक दर्जन भारतीय यह कह चुके हैं कि ऐसे ही फर्जीवाड़े का शिकार बनने के बाद उन्हें रूस की सेना में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। इस रिपोर्ट में जानिए मोहम्मद अफसान कौन था और किस तरह वह रूस की सेना में शामिल हो गया था?
कौन था मोहम्मद अफसान?
अफसान हैदराबाद के बाजार घाट इलाके का रहने वाला था। कॉमर्स ग्रेजुएट अफसान पहले पुरुषों के एक क्लोथिंग स्टोर में काम किया करता था। इस दौरान एक एजेंट ने उसे हेल्पर की भूमिका में काम दिलाने का वादा करके रूस भेजा था। उसके भाई इमरान ने कहा कि अफसान को शुरुआती तीन महीनों तक 45,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी का वादा किया गया था। इसके साथ ही कहा गया था कि तीन महीने बाद सैलरी डेढ़ लाख रुपये हो जाएगी।
इमरान ने बताया कि अफसान से वादा किया गया था कि एक साल काम करने के बाद वह रूस के पासपोर्ट और वहां की नागरिकता के लिए भी आवदन कर सकेगा। उस समय उसे यह मौका बेहद आकर्षक लगा और स्कैमर्स के जाल में फंस गया। अफसान नौ नवंबर को मॉस्को के लिए रवाना हुआ था। एजेंट ने बताया था कि केवल मॉस्को में काम करना होगा। लेकिन इसकी जगह उन्हें 15 दिन की ट्रेनिंग दी गई और यूक्रेन में जंद के बीच पहुंचा दिया गया।
रूसी भाषा में हुआ एग्रीमेंट
द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसारअफसान को जॉब का ऑफर देने वाले एजेंट का बाबा व्लॉग्स के नाम से एक यूट्यूब चैनल है। उसने अफसान से वादा किया था कि उसे फ्रंटलाइन में लड़ाई के लिए नहीं भेजा जाएगा। अफसान ने पहले बताया था कि 13 नवंबर को रूस जाने वाले सभी लोगों से एक साल के समझौते पर दस्तखत कराए गए थे, जो रूसी भाषा में था। एजेंट की बात पर भरोसा करते हुए अफसान समेत सभी लोगों ने इस पर साइन कर दिए थे।
एजेंट ने लिए थे 3 लाख रुपये
रिपोर्ट्स के अनुसार अफसान ने इस नौकरी के लिए एजेंट को तीन लाख रुपये दिए थे। लेकिन मॉस्को पहुंचने के बाद अफसान को यूक्रेन सीमा से 100 किलोमीटर दूर रोस्तोव-ऑन-डॉन भेज दिया गया था। बता दें कि मोहम्मद अफसान की मौत की खबर अब मिली है लेकिन यह अभी भी साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मौत असल में कब और कहां हुई थी। अफसान ने आखिरी बार अपने परिवार से 31 दिसंबर को वीडियो कॉल पर बात की थी।
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
9 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines