झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े कई स्थानों पर पिछले सार दिन से चल रही आयकर विभाग की छापेमारी में करीब 300 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी मिली है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी भी विरोधी दलों के निशाने पर आ गई है। बिहार से भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
सुशील कुमार मोदी ने इसे लेकर शनिवार को कहा था कि ‘मोहब्बत की दुकान’ से ‘नकदी का पहाड़’ जब्त हुआ है। बता दें कि राहुल गांधी ने बीते दिनों हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते हुए ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करते आए थे। लेकिन ये मामला सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने इसी को कांग्रेस के खिलाफ अपना हथियार बना लिया है।
ये भी पढ़ें: सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर IT की रेड से कांग्रेस ने किया किनारा; पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कही बड़ी बात
बता दें कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने बीते दिनों में झारखंड और ओडिशा में साहू से जुड़ी कई जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान लगभग 300 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई है। छापेमारी वाले परिसर बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज से संबंधित थे। यह देशी शराब बनाने और बेचने वाली कंपनी है जिसका संचालन पश्चिमी ओडिशा में होता है।
‘भ्रष्टाचार की राजनीति की गारंटी देती है कांग्रेस’
मोदी ने इसे लेकर कहा कि एक ओर धीरज प्रसाद साहू के घरों से 300 करोड़ रुपये या इससे और ज्यादा पैसा मिला है और दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का कैश फॉर क्वेरी में संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह इशारा करता है कि विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन भ्रष्टाचार, कमीशन, लूट और दलाली की राजनीति की गारंटी देता है।
ये भी पढ़ें: जानिए क्या है Cash For Query मामला, लोकसभा से निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा के पास अब क्या विकल्प…
‘नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार खत्म करने की गारंटी देते हैं’
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि वहीं, नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मोहब्बत की दुकान’ से निकली नोटों की गिनती अभी चल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि ‘मोहब्बत की दुकान’ में बिक्री बहुत तेज हो रही है। इसके साथ ही सुशील कुमार मोदी ने अन्य विपक्षी नेताओं को भी निशाने पर लिया।
विपक्ष के अन्य नेताओं को भी निशाने पर लिया
उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी से 50 करोड़ रुपये रिकवर किए हैं। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया और संजय सिंह शराब घोटाले में महीनों से जेल में बंद हैं। विपक्षी इंडिया गठबंधन के दर्जनों नेता भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। जब उन पर कार्रवाई होती है तो विपक्ष हम पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाता है।
नीतीश कुमार पर भी लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बने रहने के लिए भ्रष्टाचार से समझौता किया और तेजस्वी यादव को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं और कई मामलों में उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हुई है। अब उन्हें अपना मौन तोड़ना चाहिए।
संबंधित खबरें
'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
10 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
50 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines