Modi Government Diwali Bumper Gift: अब महंगाई को कहिए टाटा और सस्ते में खरीदिए भारत आटा, जिसे मोदी सरकार लॉन्च कर चुकी है। यह करोड़ों देशवासियों को दिवाली का बंपर तोहफा है। इस आटे को लोग करीब 27 रुपये में खरीद पाएंगे। इसे मिलर से पिसवा कर 10 किलो और 30 किलो की पैकिंग में बेचा जाएगा। इस सरकारी आटे की बिक्री भारत ब्रांड के तहत होगी। इसके लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) को सरकार की तरफ से नोडल एजेंसी बनाया जा सकता है। वहीं भारत ब्रांड के आटे के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) से ढाई लाख टन गेहूं अलॉट कर रहा है।
यह भी पढ़ें: कौन है वो मेजर, जिसने बनाई ‘पटियाला पेग’ आर्मी, क्या था इनका काम और क्यों सेना ने निकाला?
महंगाई से राहत दिलाना सरकार का मकसद
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत आटा की बिक्री भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड), राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF), केन्द्रीय भंडार और खुदरा दुकानों के जरिए की जाएगी। सस्ता आटा राज्य सरकारों को कल्याणकारी योजनाओं, राज्य सरकार के तहत आने वाली सहकारी समितियों और निगमों की खुदरा दुकानों को उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी आटे को लॉन्च करने का मकसद देशवासियों को सस्ती दरों पर आटा उपलब्ध कराकर महंगाई से राहत दिलाना है। महंगाई को आसानी से कंट्रोल नहीं किया जा सकता, लेकिन देशवासियों को सरकार इससे राहत जरूर दिला सकती है।
यह भी पढ़ें: पत्नी सेक्स से इनकार करे तो क्या कर सकता है पति? पढ़ें हाईकोर्ट की विशेष टिप्पणी
आटे से पहले सस्ती बिक रही दाल
बता दें कि देश में सस्ते आटे से पहले सस्ती दाल भी लोगों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। जून-जुलाई 2023 में यह दाल उपलब्ध कराई गई थी। उस समय दालों की कीमतें आसमान छू रही थीं। 100 रुपये से ज्यादा रेट पर दाल बिक रही थी। यह देखते हुए केंद्र सरकार ने 17 जुलाई 2023 को भारत ब्रांड नाम से सस्ते चना दाल लॉन्च की थी। इसकी बिक्री भी साथ ही शुरू कर दी गई थी। भारत दाल के तहत एक किलो का खुदरा पैक बनाया गया है। इसका दाम 60 रुपये प्रति किलोग्राम रखा गया है। यदि कोई व्यक्ति 30 किलो का दाल का पैक लेता है तो उसके लिए उन्हें 55 रुपये किलो का दाम चुकाना होगा।
(Valium)
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
42 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
3 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
4 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
5 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines