---विज्ञापन---

मोदी सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम, अब ‘श्री विजयपुरम’ कहलाएगी राजधानी

Port Blair Name Changed : भारत सरकार ने अंडमान एंड निकोबार की राजधानी का नाम बदलने का निर्णय लिया। अब श्री विजयपुरम के नाम से पोर्ट ब्लेयर पहचाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की।

Port Blair Renames Sri Vijaya Puram : केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को पोर्ट ब्लेयर को लेकर बड़ा फैसला किया। भारत सरकार ने अंडमान एंड निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया। अब पोर्ट ब्लेयर को श्री विजयपुरम के नाम से पहचाना जाएगा। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर गृह मंत्रालय ने आज पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजयपुरम करने का निर्णय लिया है। श्री विजयपुरम नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : लता मंगेश्कर के गाने के जरिए पीएम मोदी काविपक्ष पर निशाना, कहा- एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री ने याद दिलाया इस द्वीप का महत्व

उन्होंने आगे कहा कि इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का भी स्थान है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Video: ‘जम्मू-कश्मीर में पहली बार एक तिरंगे के नीचे होगा चुनाव’, आर्टिकल 370 पर क्या बोले अमित शाह?

पहले भी नाम बदल चुकी है भारत सरकार

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार अंडमान एंड निकोबार में कई द्वीपों का नाम बदल चुकी है। इससे पहले भारत सरकार ने रॉस आइलैंड का नाम बदलकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वीप रख दिया था। सरकार ने नील आइलैंड का नाम शहीद द्वीप और हेवलॉक आइलैंड का नाम स्वराज द्वीप रखा था।

First published on: Sep 13, 2024 05:36 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola