नई दिल्ली: केंद्र सरकार जल्द ही 80 करोड़ लोगों के लिए एक खुशखबरी देने वाली है। सूत्रों की माने तो सरकार गरीबों को मुफ्त राशन (Free Ration Scheme) देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 30 सितंबर से आगे बढ़ाने के बारे में जल्द फैसला लेकर इसका औपचारिक घोषणा करने वाली है ।
आपको बता दें, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मार्च, 2020 में शुरू हुई थी। इसके तहत लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह पांच किलो खाद्यान्न मुफ्त दिया जा रहा है।
अभी पढ़ें – उपराष्ट्रपति बोले- शिष्टाचार और अनुशासन लोकतंत्र का दिल और आत्मा
इस योजना को मुख्य तौर पर कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों को हो रही दिक्कत के मद्देनजर लागू किया गया था।
इस योजना के तहत दी जा रही अनाज, एनएफएसए के तहत सामान्य आवंटन से अधिक है। इस योजना को अब तक केंद्र की मोदी सरकार कई बार बढ़ा चुकी है । ये योजन 30 सितंबर तक वैध है।
सरकार ने मार्च 2022 में पीएमजीकेएवाई योजना को और छह महीने यानी सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया था। सरकार ने इस योजना पर मार्च तक लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं और सितंबर, 2022 तक इसमें 80,000 करोड़ रुपये और खर्च हो रहे हैं। सब मिलाकर पीएमजीकेएवाई के तहत सरकार 3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है ।
सरकार पर ये एक बड़ा बोझ है,और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने इस योजना को आगे नहीं बढ़ाए जाने की वकालत की है । प्रधानमंत्री मोदी भी हाल के दिनों में राजनीतिक सभा में फ्री रेवड़ी की योजना पर सवाल उठाते हुए नजर आए हैं।
अभी पढ़ें – IIT Bombay MMS Scandal: छात्रा ने सुनाई आपबीती, प्रबंधन ने लिए ताबड़तोड़ फैसले
इसका दूसरा पहलू भी है, बीजेपी को पिछले कुछ सालों में हुए चुनाव में इस योजना से वोट के लिहाज से बहुत फायदा हुआ है । पार्टी कई जगह इस योजना से जुड़े लाभार्थियों का सम्मेलन भी कर चुकी है। ऐसे में संभावना यही है कि तमाम आर्थिक दिक्कतों के वाबजूद आने वाले राज्यों में चुनाव को देखते हुए इसे जारी रखा जाएगा।
सरकार के सूत्रों के मुताबिक ये योजना आगे भी चलती रहेगी। सरकार जल्द ही इसको लेकर फैसला भी करेगी । केंद्रीय कैबिनेट से भी इसे जल्दी ही पास किए जाने की भी संभावना है। इस योजना की मियाद 30 सितंबर को खत्म हो रही है ।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
16 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines