मंत्रिपरिषद के गठन के बाद बनीं नई कैबिनेट समितियां, NDA के सहयोगी दलों को भी मिली जगह, देखें List

Central Government Cabinet Committees Formed : मोदी 3.0 के मंत्रिपरिषद के गठन के बाद नई कैबिनेट समितियां बनाई गईं, जिसमें सहयोगी दल के मंत्रियों को भी जगह मिली। कैबिनेट की नियुक्ति समिति में सिर्फ पीएम मोदी और अमित शाह शामिल हैं।

narendra modi 74th birthday, Subhadra Yojana, Odisha, Ajmer Sharif

narendra modi

Modi Government Cabinet Committees : इस बार मोदी 3.0 कैबिनेट में एनडीए के सहयोगी दलों को तवज्जो मिली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट कमेटियों को गठन कर दिया, जिसमें जेडीयू और टीडीपी समेत घटक दलों के मंत्रियों को जगह मिली। कैबिनेट की नियुक्ति समिति में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। आइए जानते हैं कि कैबिनेट समितियों में कौन-कौन सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन

इस बार लोकसभा चुनाव के रिजल्ट ने सबको चौंका दिया। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर बनकर सामने आए। ऐसे में मोदी के मंत्रिपरिषद में एनडीए के सहयोगी दलों को जगह मिली। अब केंद्र सरकार की कैबिनेट समितियों में भी घटक दलों के मंत्री सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन

पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमेटी की अध्यक्षता करेंगे राजनाथ सिंह

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमोडेशन अफेयर्स के अध्यक्ष बनाए गए, जबकि कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति में अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण और राजनाथ सिंह शामिल हैं।

सहयोगी दलों के इन कैबिनेट मंत्रियों को मिली जगह

विज्ञापन

राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति में जेडीयू के लल्लन सिंह, हम पार्टी के जीतन राम मांझी, अन्नपूर्णा देवी और टीडीपी के के राममोहन नायडू शामिल हैं, जबकि लल्लन सिंह आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति के भी मेंबर हैं। जहां निवेश और ग्रोथ की कैबिनेट समिति में चिराग पासवान को जगह मिली तो वहीं स्किल, रोजगार और आजीविका पर कैबिनेट समिति में जयंत चौधरी शामिल किए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ