VIP Security : केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। सूत्रों से खबर आ रही है कि गृह मंत्रालय ने वीआईपी सुरक्षा से एनएसजी को हटा दिया। अब योगी-आडवाणी समेत इन 9 नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात होगी। जिन वीआईपी की सुरक्षा में एनएसजी तैनात है, अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात होगी। अब इन नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात होंगे।
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने कहा कि अब वीआईपी की सुरक्षा एनएसजी कमांडो की जगह सीआरपीएफ के जवान करेंगे। देश के 9 वीआईपी नेताओं से जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा हटा ली गई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के ब्लैक कैट कमांडो तैनात थे। अब सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में ये वीआईपी रहेंगे।
यह भी पढ़ें : Security in India: किन हालातों में और किसे मिलती है Y+ और Z+ सुरक्षा, जानें देश में कितने कैटेगरी की सिक्योरिटी
सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में रहेंगे नेता
केंद्र सरकार की ओर से अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरा प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बिहार के 10 नेताओं की Y कैटेगरी सुरक्षा वापस, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला
इन नेताओं की सुरक्षा में हुआ बदलाव
योगी आदित्यनाथ
मायावती
राजनाथ सिंह
लालकृष्ण आडवाणी
सर्बानंद सोनोवाल
रमन सिंह
गुलाम नबी आजाद
एन चंद्रबाबू नायडू
फारूक अब्दुल्ला
संबंधित खबरें
LIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
6 mins ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
10 mins agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
22 mins agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
7 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
9 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines