दिल्ली में शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई है। इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए। असम और त्रिपुरा के लिए कैबिनेट ने 4250 करोड़ का विशेष पैकेज दिया है। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए 12,060 करोड़ रुपये, घरों के लिए सस्ती एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए 30,000 करोड़ रुपये, तकनीकी शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने के लिए 4,200 करोड़ रुपये और मरक्कानम–पुडुचेरी 4 लेन हाइवे के लिए 2,157 करोड़ रुपये पर मुहर लगाई है। केंद्र सरकार ने योजनाओं के लिए कुल 52,667 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
महिलाओं को रक्षाबंधन का गिफ्ट
मोदी कैबिनेट ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले महिलाओं को गिफ्ट दिया है। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए लक्षित सब्सिडी को वर्ष 2025-26 में जारी रखने को मंजूरी दी। इसके लिए सरकार ने 12,000 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य जनता के जीवन में बदलाव लाना है। अब तक 10.33 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए 6 बड़े फैसले, रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं को मंजूरी
मिडिल क्लास को 30 हजार करोड़
मोदी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने मिडिल क्लास के लिए तोहफा दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मिडिल क्लास को सस्ती एलपीजी मिले इसके लिए 30 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। कहा कि वर्तमान भू-राजनीति में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। इसका ध्यान रखने के लिए सब्सिडी दी जाती है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए गए 3 बड़े फैसले, किसानों के लिए खुशखबरी
इंजीरियरिंग कॉलेज को मदद
कैबिनेट ने तकनीकी शिक्षा में बहु-विषयक शिक्षा और शोध सुधार (MERITE) योजना के लिए 4,200 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे भारत भर के 175 इंजीनियरिंग संस्थानों और 100 पॉलिटेक्निक को लाभ मिलेगा।
मरक्कानम–पुडुचेरी हाईवे बनेगा 4 लेन
मोदी सरकार ने तमिलनाडु में मरक्कानम–पुडुचेरी हाईवे (NH-332A) को 4 लेन बनाने के लिए हाइब्रिड एन्युटी मोड पर मंजूरी दी है। इसके लिए सरकार ने 2,157 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वर्तमान में, चेन्नई, पुदुचेरी, विलुप्पुरम और नागपट्टिनम के बीच संपर्क मौजूदा 2 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग 332ए (एनएच-332ए) और संबंधित राज्य राजमार्गों पर निर्भर है। यहां ट्रैफिक ज्यादा होने से काफी भीड़भाड़ रहती है।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
49 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines