हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

विपक्ष के हमले के बीच PM मोदी का मास्टरस्ट्रोक, मंत्रालयों के काम पर होगा 'महामंथन'; 27 अक्टूबर को पेश होगा 'लेखा-जोखा'

प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी जारी है और इसके लिए मंत्रालयों के काम का रिव्यू किया जा रहा है और एक बार फिर रिव्यू मीटिंग बुलाई गई है, जिसकी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर ही मोदी कैबिनेट में फेरबदल किए जा सकते हैं.

विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में बड़े फेरबदल होने के आसार हैं. (Credit- ANI)

प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और इसके लिए कैबिनेट सचिव ने अब सभी मंत्रालयों के सचिवों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में मंत्रालयों के काम की समीक्षा करके परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी जाएगी. कैबिनेट सचिव की सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ मीटिंग आगामी 27 अक्टूबर 2026 को होगी. परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा या बड़े नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं.

PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में कब-कब फेरबदल, मंत्रिमंडल विस्तार में …

सरकार के कामकाज की प्रक्रिया सुधारने की योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में 25 साल पूरे किए हैं और इस उपलब्धि के लिए उन्होंने जनविश्वास को आधार बताया है. इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को रिफॉर्म्स के लिए भी आश्वस्त किया. इस दिशा में प्रयास के लिए उन्होंने अपनी कैबिनेट में फेरबदल करने की योजना बनाई है. सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय की ओर से सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया गया है कि वे योजनाओं, उनकी प्रगति, उनसे हो रहे लाभों और भविष्य में किए जाने वाले कामकाज की रिपोर्ट तैयार करके लाएं. 27 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव रिपोर्ट की मिनिस्टरी वाइज समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन

विपक्ष के रिजीम चेंज के मंसूबे को फेल करने का प्रयास

सूत्रों के अनुसार, रिव्यू रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, इसलिए सावधानी बरतें. प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे और ईज ऑफ लिविंग का रास्ता साफ हो. कांग्रेस के नेतृत्व में पूरा विपक्ष इस प्रयास में है कि केंद्र सरकार के प्रति जनता का विश्वास कम हो और रिजीम चेंज किया जा सके. लेकिन केंद्र सरकार उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी. इसलिए मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी है. हाल ही में 2 मंथन शिविर लगाकर प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की थी और अब कैबिनेट सचिव से फाइनल रिपोर्ट तलब की है.

मोदी 3.0 कैबिनेट में फेरबदल का इंतजार, कई सांसदों को मिल सकता है पहली …

विज्ञापन

दिवाली से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल के आसार

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करके इसका विस्तार किया जा सकता है. दिवाली से पहले प्रधानमंत्री मोदी इसका ऐलान कर सकते हैं, जिसके लिए 27 अक्टूबर को मीटिंग बुलाई गई है. दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में कई पद खाली हो गए हैं, जैसे शिक्षा राज्य मंत्री एल मुरुगन पद और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा दे चुके हैं. चर्चा है कि प्रधानमंत्री कई मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं हैं, इसलिए कैबिनेट से उनकी छुट्टी हो सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola