Modi Cabinet Meeting : मोदी सरकार ने बुधवार को सीनियर सिटीजन के लिए बड़ा फैसला लिया। अब वरिष्ठ नागरिकों का अस्पतालों में फ्री इलाज होगा। आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना का लाभ देश के करीब 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक को मिलेगा। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।
कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को कवर करने का निर्णय लिया गया है। यह बहुत बड़ा फैसला है। इस निर्णय में बहुत बड़ी मानवीय सोच है। सीनियर सिटीजन को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी और इससे देश के लगभग 4.5 करोड़ परिवार कवर होंगे, जिसमें लगभग 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे।
यह भी पढे़ं : क्या है आयुष्मान भारत PM-JAY योजना, जानिए कौन से लोग उठा सकते हैं फायदा
जानें किन वर्गों को मिलेगा योजना का लाभ
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो वादा किया, उसे पूरा किया। पीएम मोदी ने कहा था कि 70 वर्ष की आयु के ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। इसके तहत ही 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हों, चाहे मध्यम वर्ग के हों, चाहे उच्च मध्यम वर्ग के हों, ये नया दायरा होगा। जिनको 5 लाख रुपये तक के फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढे़ं : आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदला, अब ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ कहलाएंगे, नई टैगलाइन भी मिली
ऐसे लोगों को मिलेगा 5 लाख का टॉप अप का कवरेज
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिबद्धता जताई थी कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत कवरेज दिया जाएगा। ऐसे कई परिवार हैं, जो पहले से ही कवर हैं और उनमें वरिष्ठ नागरिक हैं। ऐसे परिवारों में अतिरिक्त कवरेज, टॉप अप कवरेज 5 लाख रुपये का होगा। जो फैमिली पहले से कवर नहीं है तो उसमें जो 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग होंगे, उन्हें भी कवर किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
56 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
4 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines