हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? शरद पवार का NDA में आने से इनकार, मोदी कैबिनेट विस्तार पर मंत्री का बड़ा संकेत

शरद पवार ने NDA को जॉइन करने से इनकार कर दिया है, लेकिन सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बन सकती हैं, उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. इसके संकेत मिले हैं और सियासी गलियारों में भी ऐसी ही अटकलें लगाई जा रही हैं.

विज्ञापन
सियासी गलियारों में सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें लगी हैं. (Credit-ANI)

प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल होना है, लेकिन अभी तक इसकी तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने संकेत दिए हैं कि मोदी कैबिनेट में नए चेहरे शामिल होंगे और कुछ चेहरों को बदला जा सकता है. चुनाव आयोग को लेकर छिड़े विवाद और विपक्ष के आंदोलन के चलते मोदी कैबिनेट का विस्तार शीतकालीन सत्र से पहले नहीं किया जा सका, लेकिन दिवाली के बाद कभी भी इसकी घोषणा की जा सकती है. मंत्री अठावले ने यह भी बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने NDA जॉइन करने से इनकार कर दिया है.

सुप्रिया सुले के नाम पर किया जा सकता है विचार

बता दें कि सियासी गलियारों में अटकलें हैं कि शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को मोदी कैबिनेट में शामिल करके केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है. इसकी चर्चा हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से हुई शरद पवार की मुलाकात में हुई. NCP के दोनों धड़ों को एक किए जाने की चर्चा भी है. आठवले ने भी संकेत दिए हैं कि कैबिनेट विस्तार में सुप्रिया सुले के नाम पर विचार किया जा सकता है. अगर सुप्रिया सुले NDA गठबंधन में शामिल होती हैं तो महाराष्ट्र को मोदी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिल जाएगा. शरद पवार साल 2019 में ही NDA गठबंधन को जॉइन कर लेते तो देश के राष्ट्रपति बन जाते.

शरद पवार की NDA जॉइन करने की इच्छा नहीं

केंद्रीय मंत्री अठावले ने बताया कि शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र के संबंध अच्छे रहे हैं. राजनीतिक संबंधों को छोड़ दें तो व्यक्तिगत स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी शरद पवार साहब का आदर करते हैं. उनको अपना आदर्श नेता मानते हैं. अकसर कई मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन लेते हैं. लेकिन उनके कहने पर भी शरद पवार साहब NDA के साथ आने को तैयार नहीं हैं. अजित पवार तो NDA के साथ आ गए, लेकिन शरद पवार साहब आए नहीं. वे कहते हैं कि जब तक शरीर में सांस है, तब तक NDA में नहीं जाऊंगा. महाराष्ट्र में महायुति में भी नहीं जाऊंगा. जैसे कर रहा हूं, वैसे जनसेवा करुंगा.

विज्ञापन

सुप्रिया सुले के आने की अटकलें
शरद पवार के करीबी माने जाने वाले विट्ठल सेठ मनियार ने गुरुवार को बताया था कि पीएम मोदी ने पवार के साथ बातचीत में सुप्रिया सुले का जिक्र किया था. उन्होंने कहा, ‘आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का फोन साहेब की तबीयत के बारे में पूछने के लिए आया था. उन्होंने बहुत आदर और सम्मान के साथ साहेब से बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘साहेब आप पूरी तरह से आराम करें. सुप्रिया अब तैयार हैं. सुप्रिया और हम मिलकर देश को संभाल लेंगे. प्लीज आराम करें. मेरा आपसे अनुरोध है. उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी जी ने साहेब से बहुत लगाव के साथ बात की थी. साहेब ने भी उनसे कहा, ‘मैं आराम कर रहा हूं और आप सभी लोग साथ हैं, तो मुझे देश की चिंता नहीं है. आप अपना काम जारी रखें.’ साहेब ने तबीयत के बारे में पूछे के लिए उनका धन्यवाद किया.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola