रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने 1,865.68 करोड़ रुपये के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को हरी झंडी दे दी है. यह फैसला बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है. इस बोनस की राशि 78 दिनों के वेतन के बराबर होगी, जिसे देशभर के लगभग 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा.
कैबिनेट के बड़े फैसले
1. रेलवे प्रोजेक्ट – बख्तियारपुर–राजगीर–टिलैया रेललाइन डबलिंग को मंजूरी (₹2,192 करोड़)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेल खंड (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को मंज़ूरी दे दी है. इस परियोजना की कुल लागत लगभग 2,192 करोड़ रुपये है.
2. हाईवे प्रोजेक्ट – साहेबगंज–बेतिया सेक्शन (NH-139W) का फोर-लेन निर्माण (₹3,822 करोड़)
3. रेलवे बोनस – रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (₹1,866 करोड़)
रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी.
4. शिपिंग सेक्टर – शिपबिल्डिंग और समुद्री विकास सुधारों के लिए बड़ा पैकेज (₹69,725 करोड़)
5. CSIR स्कीम – कैपेसिटी बिल्डिंग और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट के लिए योजना (₹2,277 करोड़)
6. मेडिकल एजुकेशन – मेडिकल शिक्षा का विस्तार (₹15,034 करोड़)
यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, मोहाली में बनेगा NIA का स्पेशल कोर्ट
किसे मिलेगा बोनस?
यह बोनस विभिन्न श्रेणियों के रेलवे कर्मचारियों को दिया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
ट्रैक मेंटेनर
लोको पायलट
ट्रेन मैनेजर (गार्ड)
स्टेशन मास्टर
सुपरवाइजर
तकनीशियन
तकनीशियन हेल्पर
पॉइंट्समैन
मंत्रालयिक कर्मचारी
और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारी
पिछले साल पीएलबी बोनस कितना था?
पिछले साल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अक्टूबर में 11.72 लाख से ज्यादा रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को मंजूरी दी थी. मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े प्रोत्साहन को मंजूरी दी थी, जिसकी कुल राशि ₹2,029 करोड़ थी.
संबंधित खबरें
नेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
9 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
18 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines