---विज्ञापन---

देश angle-right

Modi Cabinet 3.0: कितना पढ़ा लिखा है मोदी का मंत्रिमंडल? टॉप 10 मंत्रियों की एजुकेशन

Modi Cabinet 3.0: निर्मला सीतारमण ने वर्ष 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिलॉसफी में डिग्री ली थी। नीतिन गडकरी ने लॉ की पढ़ाई की है और शिवराज सिंह चौहान के पास दर्शनशास्त्र की डिग्री है।

---विज्ञापन---

Modi Cabinet 3.0: देश की 18 वीं लोकसभा के लिए आज नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश की दूसरी शख्सियत बन गए हैं। बता दें इससे पहले ये रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था। प्रधानमंत्री के साथ आज उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली है। आइए आपको नए बनने वाले कुछ मंत्रियों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

अमित शाह ग्रेजुएट हैं, उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की है। इससे पहले वह केंद्रीय गृह मंत्री थे। फिर मंत्रीमंडल विस्तार में उन्हें सहकारिता मंत्री भी बनाया गया था। वह गुजरात, गांधी नगर के बड़े नेता हैं।

---विज्ञापन---

राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर विश्वविद्यालय से फिजिक्स में डिग्री ली है। वह केबी पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज मिर्जापुर में फिजिक्स के लेक्चरर रहे हैं। उनका जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था।

---विज्ञापन---

निर्मला सीतारमण- पूर्व  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिलॉसफी में डिग्री ली थी। उनका जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था।

नितिन गडकरी- पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ग्रेजुएट हैं, और उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है। नितिन गडकरी की पढ़ाई जीएस कॉमर्स कॉलेज, नागपुर यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, नागपुर से हुई है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

शिवराज सिंह चौहान- पूर्व सीएम ने बरकतउल्ला यूनविर्सिटी से एमए किया है। उनके पास दर्शनशास्त्र की भी डिग्री है। उनका जन्म 5 मार्च 1959 को मध्यप्रदेश के सीहोर में हुआ था। वह मध्यप्रदेश की विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

एस जयशंकर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से केमिस्ट्री में बीए की है। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में एमए किया है। जिसके बाद वह जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशंस में एमफिल और पीएचडी हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूक्लियर डिप्लोमेसी में स्पेशलाइजेशन भी  किया है।

---विज्ञापन---

#WATCH | BJP leader Dharmendra Pradesh sworn in as Union Minister in the Prime Minister Narendra Modi-led NDA government pic.twitter.com/mn4qGONaVY

---विज्ञापन---

धर्मेंद्र प्रधान पोस्ट ग्रेजुएट हैं, उन्होंने 1990 में उत्कल विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ आर्ट्स में डिग्री ली थी। वहीं, भूपेन्द्र यादव ने राजकीय महाविद्यालय, अजमेर से एलएलबी की डिग्री ली है।

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव ने जेएनवीयू राजस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वह आईआईटी, कानपुर से एमटेक हैं।

---विज्ञापन---

पीयूष गोयल ने मुंबई गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी किया। इसके अलावा पीयूष गोयल ने ICAI नई दिल्ली से सीए की पढ़ाई पूरी की है। वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनका जन्म 13 जून 1964 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई की है।

 

First published on: Jun 09, 2024 08:01 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola