Modi 3.0 Beginning got Spoiled: केंद्र में मोदी सरकार 3.0 को बने कुछ ही दिन हुए हैं। इस बीच नीट और यूजीसी नेट से जैसी बड़ी परीक्षाएं सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कुल मिलाकर मोदी सरकार 3.0 की बोहनी ही खराब कर दी। सबसे पहले चुनाव परिणाम के दिन नीट का रिजल्ट जारी हो जाना। इसके बाद उसमें सामने आई गड़बड़ियों और विपक्ष के सवालों से सरकार लगातार दो-दो हाथ कर रही है। अब ये खबर सामने आई है कि कल सरकार ने यूजीसी नेट का पेपर कैंसिल कर दिया। 18 जून को यूजीसी नेट की परीक्षा हुई थी लेकिन 1 दिन बाद ही सरकार को पेपर कैंसिल करना पड़ा। क्या इस परीक्षा में भी धांधली हुई है। हालांकि केंद्र सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।
चुनावी नतीजों के दिन से ही सरकार पर विपक्ष हमलावर है। पहले तो बीजेपी को पहले की अपेक्षा कम सीटें मिली। ऐसे में चुनावी नतीजों को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी को संघ से लेकर विपक्ष ने पानी पी-पीकर कोसा। इसके बाद नीट के नतीजों ने सरकार की किरकिरी करा दी। हंगामा होने के बाद परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए हरकत में आई और एजेंसी ने बोनस नंबर वाले छात्रों के स्कोर कार्ड कैंसिल कर दिए। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा को कैंसिल करने से इंकार करते हुए नोटिस जारी किया। कुल मिलाकर पीएम मोदी को शपथ लिए 10 दिन हुए हैं लेकिन परीक्षाएं सरकार के लिए गले की फांस बन गई है। युवा वोटर्स इस बार अग्निवीर और सरकारी नौकरियों में कमी के चलते बीजेपी से दूर हो गए। इसका परिणाम यह हुआ कि पार्टी इस बार बहुमत से दूर रह गई।
रेल हादसे पर विपक्ष ने जमकर सुनाया
नीट यूजी के अलावा पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ हादसा भी मोदी सरकार के लिए परेशानी का सबब बना रहा। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए। सरकार ने पिछले कार्यकाल में बालासोर हादसे के बाद सभी गुड्स और पैसेंजर ट्रेनों में कवच सिस्टम लगाने की बात कही थी लेकिन इस बीच हुए इस हादसे ने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही खाली पदों को लेकर भी विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने कहा कि रेलवे में 3 लाख से ज्यादा पद खाली है।
यूजीसी नेट की परीक्षा भी करनी पड़ी रद्द
नीट यूजी, रेल हादसे के बाद सरकार को कल शाम को एक और झटका लगा जब नेशनल साइबर क्राइम काॅर्डिनेशन सेंटर की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा रद्द करने के फैसल के बाद विपक्ष ने एक बार फिर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस बीच सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा तो बहुत करते हैं, नीट परीक्षा पर चर्चा कर करेंगे? वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी राज में हर परीक्षा का पेपर लीक होगा यह तय है। उधर उद्धव ठाकरे ने तो एनटीए को लापरवाह और खोखला बताते हुए बंद करने तक की बात कह डाली।
पीएम मोदी के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं 3.0
कुल मिलाकर सहयोगियों के सहारे चल रही मोदी सरकार इस बार शपथ के शुरुआती दिनों से ही परेशानी में है। बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी को 240 सीटों पर जीत मिली। जबकि 2014 में पार्टी ने 282 और 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार पीएम मोदी की सरकार टीडीपी और जेडीयू के सहारे चल रही है। ये दोनों पार्टनर पहले भी कई एनडीए में साथ रह चुके हैं और पीएम मोदी के कारण उनसे किनारा भी कर चुके हैं।
हालांकि नीतीश बार-बार यह कहते हुए सुनाई दिए हैं कि वे इस बार कहीं नहीं जा रहे हैं। वे पहले भी ऐसे आश्वासन देकर महागठबंधन में शामिल होते हुए देखें गए हैं। वहीं स्पीकर को लेकर होने वाली परीक्षा अभी बाकी है। जहां एक तरफ बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है तो वहीं विपक्ष चाहता है कि बीजेपी के इतर एनडीए के किसी अन्य सहयोगी पार्टी से स्पीकर का चुनाव हो। कुल मिलाकर 3.0 पीएम मोदी के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं है।
ये भी पढ़ेंः जहरीली शराब पीने से 25 की मौत, 60 अस्पताल में भर्ती; तमिलनाडु सरकार में मचा हड़कंप
ये भी पढ़ेंः UGC-NET 2024 परीक्षा रद्द, अखिलेश यादव बोले- पेपर लीक सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान
संबंधित खबरें
अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
8 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
32 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines