हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kochi News: कोच्चि में चलती कार में 19 साल की मॉडल के साथ सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन

Kochi News: केरल के कोच्चि में गुरुवार देर रात चलती कार में 19 साल की एक मॉडल के साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में एर्नाकुलम पुलिस ने तीन पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल कोचीन शिपयार्ड के पास एक पब में गई थी और शराब के नशे में थी। आरोपियों ने उसे कक्कनाड में घर छोड़ने की पेशकश की और उसे अपनी कार में बैठा लिया।

आरोप है कि घर छोड़ने के बहाने रास्ते में चलती कार में मॉडल के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोपियों ने देर रात तक शहर में वाहन चलाते हुए उसके साथ मारपीट भी की और फिर उसे उसके घर के पास छोड़ दिया।

विज्ञापन

पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी

पीड़िता का कलामसेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ”मेडिकल जांच में पता चला है कि वह घायल थी। अपराध करने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को कक्कनाड में छोड़ दिया।”

मामला तब सामने आया जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पीड़िता को उसकी रूममेट ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले के संबंध में धारा 370 और 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

विज्ञापन

मंत्री वीना जॉर्ज ने दिए ये निर्देश

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कोच्चि में एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना चौंकाने वाली है। मंत्री ने कहा, “घटना की कड़ी निंदा की जाती है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैंने लड़की के लिए पर्याप्त इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola