पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में फिर सायरन बजेगा और ब्लैकआउट होगा। केंद्र की मोदी सरकार ने पाक बॉर्डर से सटे 6 जिलों में मॉक ड्रिल कराने का फैसला लिया है। मॉक ड्रिल हर महीने कराई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बॉर्डर से सटे इलाकों में इस महीने 31 मई को मॉक ड्रिल के तहत लोगों को अलर्ट रहने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ और गुजरात में शनिवार को मॉक ड्रिल आयोजित कराई जाएगी। भारत से सटे पाकिस्तानी बॉर्डर के आसपास इलाकों में रहने वाले लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ऑपरेशन शील्ड के तहत आयोजित मॉक ड्रिल में ब्लैकआउट होगा और सायरन भी बजेगा।
यह भी पढ़ें : जालंधर कैंट एरिया में 1 घंटे रहा ब्लैकआउट, सायरन बजाकर किया सतर्क, कल भी होगी रिहर्सल
29 मई को होने वाली मॉक ड्रिल स्थगित
इससे पहले केंद्र सरकार ने 29 मई को पाक सीमा से सटे जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास या मॉक ड्रिल कराने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में स्थगित कर दिया गया था। मॉक ड्रिल के तहत यह सिखाया जाएगा कि दुश्मन देशों के विमानों, ड्रोनों, मिसाइलों से होने वाले हवाई हमलों से कैसे बचे?
ये भी पढ़ें- मॉक ड्रिल के दौरान क्या न करें? प्रशासन ने जारी की ‘ऑपरेशन शील्ड’ की एडवाइजरी, इन बातों का रखना होगा ख्याल
पूरे देश में 7 मई को हुई मॉक ड्रिल
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। ऑपरेशन सिंदूर से कुछ घंटे पहले केंद्र सरकार ने 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल कराई थी। उसी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।
मॉक ड्रिल में ये एजेंसियां होंगी शामिल
ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली मॉक ड्रिल का उद्देश्य सीमावर्ती राज्यों में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को चेक करना है। इस मॉक ड्रिल में स्थानीय पुलिस, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य इमरजेंसी एजेंसियां शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें : भारत-पाक में ‘जंग’ छिड़ी तो देशवासी कैसे करेंगे मदद? मॉक ड्रिल में सिखाया जाएगा, केंद्रीय गृह सचिव का बयान
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines