हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केदारनाथ मंदिर में अब रील बनाना पड़ेगा भारी, फोन और कैमरा पर लगेगा बैन, उल्लघंन पर भारी जुर्माना

Kedarnath Temple News Hindi: केदारनाथ मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानना हर श्रद्धालु के लिए जरूरी है. मंदिर समिति और प्रशासन मंदिर में नियमों को लेकर बड़े बदलाव लाने वाले हैं, जिसके बाद मोबाइल फोन, कैमरे और रील बनाने आदि पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगा.

विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन और कैमरे पर लगेगा रोक.

केदारनाथ मंदिर हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है, जिसके दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. यहां भगवान के सामने भक्ति का और प्रार्थना करने में अलग ही अनुभव मिलता है. लेकिन केदारनाथ में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसे बारे में जानना सभी के लिए जरूरी है. अगर आप आने वाले दिनों में केदारनाथ की यात्रा करने वाले हैं, तो जान लीजिए कि अब दर्शन के दौरान मोबाइल फोन और कैमरे के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगने वाला है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने फोन के पीले ट्रांसपेरेंट कवर को चमकाना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान Tips और देखें कमाल

क्यों केदारनाथ मंदिर में मोबाइल और कैमरे पर लगने वाला है बैन?

इस कदम के पीछे वजह है श्रद्धालु द्वारा रील बनाने का ट्रेंड. हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए लंबी दूरी की यात्रा करके आते हैं. लेकिन वहां पहुंचते ही लोग मोबाइल फोन व कैमरा निकालकर मंदिर परिसर में रील व फोटो खींचने लगते हैं. इससे मंदिर की परंपरा व गरिमा प्रभावित होने के साथ-साथ दर्शन के लिए आए अन्य श्रद्धालुओं को बहुत असुविधा होती है और भीड़ का काबू करने में भी मुश्किल हो जाती है. इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी इस जोड़ा जा रहा है.

विज्ञापन

नियमों को सख्ती से कराया जाएगा पालन- जिलाधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुद्रप्रायग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन का कहना है कि ‘मंदिर समिति के साथ मिलकर मोबाइल बैन को लेकर ठोस योजना तैयार की जा रही है. मंदिर परिसर में मोबाइल का इस्तेमाल अन्य श्रद्धालुओं को परेशान करता है. इस बार नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा.

विज्ञापन

बिना फोन कैसे श्रद्धालु करेंगे यात्रा

मोबाइल पर रोक का मतलब यह नहीं है कि आप फोन लेकर यात्रा ही नहीं कर सकते हैं, बल्कि आप सिर्फ मंदिर परिसर में मोबाइल व कैमरा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इस नियम को लागू करने के साथ-साथ प्रशासन और मंदिर समिति ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं, जिसमें प्रवेश के वक्त ही श्रद्धालु सुरक्षित अपना फोन जमा करवा सकें या सुरक्षित लॉकर्स की सुविधा देने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि नियम लागू होने के बाद किसी तरह की असुविधा न हो.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: NCP विलय या BJP को कंट्रोल खोने का डर, गमगीन माहौल में सुनेत्रा पवार को क्यों लेनी पड़ रही डिप्टी सीएम पद की शपथ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola