जम्मू कश्मीर के पुलवामा में क्यों किया गया इंटरनेट बंद? सेना ने बताई बड़ी वजह

Mobile internet suspended in parts of Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट निलंबित कर दिया गया है। सेना के आदेश पर 5 नवंबर शाम 7 बजे से 8 नवंबर शाम 7 बजे तक इंटरनेट सर्विस को सस्पेंड किया गया है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अब क्यों किया गया इंटरनेट बंद, 8 नवंबर तक नहीं चलेगा नेट

Mobile internet suspended in parts of Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कुछ दिन पहले आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के मजदूर और श्रीनगर में पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद यहां के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। साथ ही पांच नवंबर शाम सात बजे से आठ नवंबर शाम सात बजे तक इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है। एडीजीपी के आदेश में कहा गया कि राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा मोबाइल डेटा सेवाओं के दुरुपयोग की संभावना बढ़ सकती है,  जिससे अव्यवस्था फैल सकती है। इसलिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

वामपोरा और हुनिपोरा इलाकों में इंटरनेट सर्विस निलंबित

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार द्वारा दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को दक्षिण कश्मीर जिले के वामपोरा और हुनिपोरा इलाकों में मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए थे।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले की गई थी मजदूर और इंस्पेक्टर की हत्या

आदेश में  कहा गया कि राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा मोबाइल डेटा सेवाओं के दुरुपयोग की संभावना बढ़ सकती है, जिससे अव्यवस्था फैल सकती है। यहां बता दें कि टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं को इन क्षेत्रों के तीन किमी के दायरे में 5 नवंबर शाम 7 बजे से 8 नवंबर शाम 7 बजे तक मोबाइल डेटा निलंबित करने का निर्देश दिया गया था। बीती 30 अक्टूबर को कश्मीर घाटी में लगातार दो दिन आतंकी हमले हुए थे, इस दौरान उत्तर प्रदेश के मजदूर और श्रीनगर में पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ