Mob Strips Woman: भीड़ ने एक महिला को न्यूड कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला का कसूर ये था कि उसके बेटे ने स्थानीय दुकान से कुछ पैसे चुराए थे। इससे पहले भीड़ ने आरोपी बच्चे की सिर मुंडवाया था, जब महिला ने इसका विरोध किया तो भीड़ ने उसके साथ बदसलूकी की।
घटना अगरतला के पास शनमुरा गांव की है। आरोप है कि गांव के एक निर्वाचित पंचायत सदस्य के कहने पर सोमवार को भीड़ ने महिला की पिटाई की और उसके साथ बदसलूकी की। फिलहाल, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मीडिया में जारी खबरों से घटना की पुष्टि हुई है। जांच पड़ताल जारी है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत सदस्य शुकलाल दास को चारी की बात पता चली। उसने महिला से संपर्क किया और उसे उसके बेटे के साथ स्थानीय पंचायत में बुलाया। जब महिला अपने बेटे को लेकर पहुंची तो पंचायत ने फरमान सुनाते हुए आरोपी बच्चे का सिर मुंडवा दिया। जब बच्चे की मां ने इसका विरोध किया तो पहले भीड़ ने महिला की पिटाई की, फिर उसे भरी पंचायत में न्यूड कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, महिला की पिटाई में उसे चोटें आईं हैं। उसे अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर कार्रवाई जारी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बेटे ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान से कुछ पैसे चुराए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसके बेटे को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य बच्चे भागने में कामयाब हुए। स्थानीय लोगों ने चोरी की सूचना पंचायत सदस्य को दी और उसे ये कहकर घर भेज दिया कि अपनी मां के साथ आना।
चुराए पैसे वापस करने को तैयार हो गई थी महिला
महिला ने पुलिस को बताया कि मैं बेटे द्वारा चुराए गए पैसे वापस करने को तैयार हो गई थी। इसके बावजूद भीड़ ने मेरे बेटे को निशाना बनाया और उसका सिर मुंडवा दिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो भीड़ ने मेरी पिटाई की और मेरे कपड़े जबरन उतार दिए। उधर, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना की जानकारी के बाद पुलिस को जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
5 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
7 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
9 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
9 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
11 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
13 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
13 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines