ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले की आग बुझी नहीं थी कि कल्याण बनर्जी पर हमला हो गया है। आज हुगली में भीड़ ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान कल्याण बनर्जी के सिर में पत्थर लगने से खून बहा। मौके पर तैनात मिलिट्री के जवान किसी तरह उन्हें भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ले गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करके भीड़ का दमन किया गया है।
ज्ञापन देने थाने गए थे कल्यापण बनर्जी
बता दें कि कल्याण बनर्जी हुगली में चंदिताला पुलिस स्टेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे कि भीड़ की अराजकता का शिकार हो गए। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया, काले झंडे दिखाए, नारे लगाए और कथित तौर पर उन पर हमला किया। वहीं उनके समर्थकों ने BJP पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज करने की मांग की है। हमले की जानकारी ममता बनर्जी को भी दे दी गई है, जो पहले से ही अभिषेक पर हमले के कारण भड़की हुई हैं।
पत्थर या गेंद जैसी भारी चीज से हमला
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने बताया कि उन पर पत्थर या गेंद जैसी वस्तु से हमला किया गया है, जिससे उनका सिर फूट गया। वे अपनी पार्टी के गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने थाने पहुंचे थे कि तृणमूल कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। BJP कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिससे माहौल गरमाया और उनके साथ मारपीट की गई।
सोनारपुर में अभिषेक पर हुआ था हमला
बीते दिन दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में कमराबाद इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था। भीड़ ने अभिषेकको घेर लिया और उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ और ‘बांग्लादेशी’ के नारे लगाए। भीड़ ने उन पर पत्थर, जूते और कच्चे अंडे फेंके। उनके साथ मारपीट तक की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर अभिषेक का बचाव किया, ताकि उनके सिर पर चोट न लगे।
अभिषेक के 5 हमलावर गिरफ्तार किए गए
लेकिन पत्थरों और ईंटों से हमले के कारण उनकी आंख, पीठ, सीने और पैरों पर चोटें लगीं। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए 5 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस हमले से ममता बनर्जी भड़की हुई हैं। उन्होंने अभिषेक का उपचार करने से डॉक्टरों को रोकने का आरोप BJP पर लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अभिषेक को कुछ हुआ तो सेंटर तक ईंट से ईंट बचा देंगी। उन्होंने BJP पर बंगाल में गुंडागर्दी मचाने और TMC को खत्म करने का आरोप लगाया।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
5 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
7 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
7 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines