हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, मेरठ में दोहरी जीत और कर्नाटक में कांग्रेस को झटका

MLC Election Results: विधान परिषद चुनावों में यूपी, बिहार और कर्नाटक में BJP और उसके सहयोगी दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया है. मेरठ में BJP ने स्नातक और शिक्षक दोनों सीटों पर कब्जा जमाया, वहीं बिहार के तिरहुत में पार्टी ने जीत दर्ज की. कर्नाटक में जद(एस)-BJP गठबंधन ने सत्ताधारी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए अहम सीटों पर जीत हासिल की है.

विज्ञापन
विधान परिषद चुनावों में यूपी, बिहार और कर्नाटक में BJP और उसके सहयोगी दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया है. (Credit-AI)

MLC Election Results: उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगी दलों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. तीनों राज्यों के शिक्षक और स्नातक क्षेत्रों के आए परिणामों में एनडीए गठबंधन ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज की है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 7 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई. मेरठ से BJP ने क्लीन स्वीप करते हुए दोनों सीटों पर कब्जा किया. मेरठ के जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव के मुताबिक, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के दिनेश कुमार गोयल और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीचंद शर्मा ने जीत हासिल की है. दोनों विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया गया है.

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट में स्नातक की पांच और शिक्षक की छह सीट शामिल हैं. मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में कराई जा रही है.

बिहार: तिरहुत में BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने शानदार वापसी की है. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को 594 वोटों के अंतर से मात दी. नरेंद्र सिंह को 2,945 वोट मिले, जबकि भूषण झा को 2,351 वोट मिले.खबर के लिखे जाने तक दरभंगा स्नातक सीट पर पहले दौर की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद )समर्थित उम्मीदवार अनिल झा आगे चल रहे थे जबकि, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के सुरेश राय कांग्रेस के मदन मोहन झा से काफी आगे हैं. पटना की दो सीट के लिए मतगणना बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जारी है.

विज्ञापन

कर्नाटक: BJP-जद(एस) गठबंधन ने कांग्रेस को दिया झटका

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP समर्थित जद(एस) उम्मीदवार ए. पी. रंगनाथ ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुट्टन्ना को हरा दिया. वहीं, उत्तर-पूर्व शिक्षक क्षेत्र से BJP के शशिल जी. नामोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को हरा पांचवीं बार जीत दर्ज की. दक्षिण-पूर्व और पश्चिम स्नातक सीटों पर भी BJP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola