Live Updates
MLC Election Result 2026 LIVE Updates: महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर मतगणना जारी
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के चुनावी नतीजे आज आएंगे, जिनमें नागपुर, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर की स्नातक सीटें और पुणे एवं अमरावती की शिक्षक सीटें शामिल हैं. 23 अक्टूबर को नागपुर स्नातक सीट पर 64.82%, पुणे स्नातक सीट पर 62.76%, छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर 59.12%, पुणे शिक्षक सीट पर 85.86%, अमरावती शिक्षक सीट पर 92.25% मतदान हुआ था. अमरावती सीट पर सबसे ज्यादा और छत्रपति संभाजीनगर सीट पर सबसे कम मतदान हुआ था.
MLC Election Result 2026 LIVE Updates: आगरा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने आरोप लगाए
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने आगरा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब उन्होंने मत पत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने का मुद्दा उठाया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. कोई गड़बड़ी सामने आती है तो कौन जिम्मेदार होगा? चुनाव आयोग ने शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव 3 जगहों पर करवाया. विधान परिषद चुनाव शिक्षकों की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं.
MLC Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश की 6 शिक्षक सीटों के समीकरण
उत्तर प्रदेश की 6 शिक्षक सीटों में लखनऊ शिक्षक सीट पर BJP के उमेश द्विवेदी के सामने समाजवादी पार्टी के सुशील कुमार पटेल हैं.
मेरठ-गाजियाबाद शिक्षक में BJP के श्री चंद शर्मा के सामने समाजवादी पार्टी के नितिन कुमार तोमर हैं. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक में BJP के डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों के सामने समाजवादी पार्टी के हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर हैं. वाराणसी शिक्षक सीट पर BJP के डॉक्टर प्रमोद मिश्रा के सामने समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव हैं. आगरा-अलीगढ़ शिक्षक सीट पर BJP के हरी किशन तिवारी के सामने समाजवादी पार्टी के डॉक्टर प्रकाश चंद्र गुप्ता हैं. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर BJP के ध्रुव त्रिपाठी के सामने समाजवादी पार्टी के डॉक्टर संजयन त्रिपाठी हैं.
MLC Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में 5 स्नातक सीटों पर इनके बीच मुकाबला
उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट लखनऊ स्नातक है, जहां से BJP के अवनीश कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और समाजवादी पार्टी ने कांति सिंह पर दांव खेला है. आगरा स्नातक पर BJP के डॉक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह और समाजवादी पार्टी के आकाश अग्रवाल आमने-सामनेहैं. मेरठ-सहारनपुर स्नातक में BJP के दिनेश गोयल का मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रमेन्द्र भाटी के साथ है. वाराणसी-मिर्जापुर स्नातक में BJP के केदारनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा से है.
इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर BJP के अशोक कुमार राठौर vs SP के डॉक्टर मानसिंह यादव के बीच मुकाबला है.
MLC Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में इन जगहों पर चल रही मतगणना
लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की स्नातक सीटों की मतगणना रमाबाई रैली स्थल लखनऊ के हॉल नंबर-07 तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर-08 में चल रही है. वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की स्नातक सीट की मतगणना स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन वाराणसी के हॉल नंबर-01 तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर-02 में चल रही है.
आगरा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक सीट की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड, आगरा के हॉल नंबर-01 और शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर 2 में चल रही है. मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक सीट की मतगणना गांधी हॉल बिल्डिंग, सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मोदीपुरम, मेरठ के हॉल-B तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल-A में चल रही है.
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना कोठारी हॉल, बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी के हॉल नंबर-01 में चल रही है. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली के हॉल नंबर-01 में चल रही है. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग के हॉल नंबर-01 एवं हॉल नंबर-02 में चल रही है.
MLC Election Result 2026 LIVE Updates: जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने CCTV कैमरों पर सवाल उठाए
अनंत सिंह समर्थित जन सुराज के एमएलसी चुनाव प्रत्याशी अनुज सिंह ने जीत का दावा करते हुए मतगणना को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों के अंदर CCTV कैमरा नहीं लगे हैं. रिटर्निंग ऑफिसर के सामने मुद्दा उठाया है. मतगणना केंद्रों की स्वच्छता को लेकर भी समस्या है. काउंटिंग एजेंट जहां बैठे हैं, वहां बहुत गंदगी है और बदबू आ रही है.
MLC Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में इन 11 विधान परिषद सीटों के चुनाव
उत्तर प्रदेश में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 5 सीटें लखनऊ मंडल स्नातक, वाराणसी मंडल स्नातक, आगरा मंडल स्नातक, मेरठ मंडल स्नातक, इलाहाबाद-झांसी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटें लखनऊ मंडल शिक्षक, वाराणसी मंडल शिक्षक, आगरा मंडल शिक्षक, मेरठ मंडल शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक, गोरखपुर-फैजाबाद मंडल शिक्षक शामिल हैं.
MLC Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ था. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पिछली बार 2020 के चुनाव में भाजपा ने 6, समाजवादी पार्टी ने 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटें जीती थीं. आज मतगणना में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
MLC Election Results LIVE Updates: विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी
उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार विधान परिषद की 28 सीटों पर मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हुई. वरीयता के वोट नतीजों की रफ्तार तय करेंगे और चुनाव परिणाम आने में समय लग सकता है. मतगणना केंद्रksa पर त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी. मतगणना केंद्र में अधिकृत आईडी से ही एंट्री मिलेगी और मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. मतगणना केंद्रों के आसपास भारी वाहनों के रूट डायवर्ट रहेंगे और शराब की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी. शिक्षक सीटों के परिणाम आज देर रात या बुधवार सुबह तक आ सकते हैं और स्नातक सीट के नतीजे बुधवार को आने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) चुनाव परिणाम आज आएंगे, जिसके लिए मतगणना 8 बजे शुरू हो गई है. 4 राज्यों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 28 सीटों के लिए गत 23 अक्टूबर 2026 को मतदान हुआ था. इन 28 सीटों में उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं. लेकिन BJP, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के बाद उत्तर प्रदेश में कांटे की टक्कर है और बिहार में भी मुकाबला कड़ा होगा, इसलिए इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों पर सभी की नजर है. निर्दलीय उम्मीदवार भी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को कांटे की टक्कर दे रहे हैं. कैमरों की निगरानी में मतगणना कराई जा रही है और काउंटिंग की वीडियोग्राफी भी जारी है तो MLC चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
35 mins ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
1 hr ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
4 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी
5 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines