Mizoram Assembly Election Result 2023: मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार को पूरी हो गई। यहां भी सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) वापसी करने में नाकाम रही और जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की। खास बात यह रही कि एमएनएफ ने अपने 11 मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन इनमें से नौ को हार का सामना करना पड़ा है। और तो और पार्टी के खाते में ही सिर्फ 10 सीट आ पाईं। एमएनएफ सरकार के 12 मंत्रियों में से केवल गृह मंत्री लालचमलियाना ने चुनाव नहीं लड़ा था।
राज्य के मुख्यमंत्री और एमएनएफ के मुखिया जोरमथांगा खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। वह आइजोल सीट से चुनावी मैदान में थे और उन्हें जेडपीएम के लालथानसांगा ने 2101 वोट से हरा दिया। लालथानसांगा को जहां 10,727 वोट मिले वहीं जोरमथांगा केवल 8626 वोट पर ही सिमट गए। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एमएनएफ प्रत्याशी तानलुइया को जेडपीएम के डब्ल्यू छुवानामा के सामने हार का सामना करना पड़ा। इसमें एमएनएफ प्रत्याशी को 6079 वोट जबकि छुवानामा को 6988 वोट मिले।
135 वोट के अंतर से हारे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आर लालथंगलियाना भी अपनी साउथ तुइपुइ सीट नहीं बचा पाए। उनके हिस्से में 5333 वोट आए जबकि विजेता जेडपीएम प्रत्याशी जेजे लापेखलुआ को 5468 वोट मिले। दोनों की हार-जीत में केवल 135 वोट का अंतर ही रहा। ऊर्जा एवं बिजली मंत्री आर लालजिरिलियाना आइजोल उत्तरी सीट पर जेडपीएम के वानलालहलाना से 5485 मतों के अंतर से हार गए। लालजिरिलियाना को यहां 5287 वोट मिले जबकि जेडपीएम उम्मीदवार के खाते में 10,772 वोट आए।
कृषि एवं सिंचाई विभाग देखने वाले मंत्री लुंगलेई को 1282 वोट से हार का सामना करना पड़ा। उनके पक्ष में जहां 3747 वोट पड़े वहीं जेडपीएम के टी लाललिंपुइया के हिस्से में 5029 वोट आए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री के लालरिनलियाना को जेडपीएम के लालफामकीमा के हाथों हार मिली। लालरिनलियाना को 7488 तो जेडपीएम प्रत्याशी को 8657 वोट मिले। आइजोल पश्चिम सीट पर जेडपीएम के लालघिंगलोवा ने 4819 वोट से ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआतकीमा को मात दी।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में जीत के पीछे मोदी ‘मैजिक’ और जनसभाएं, जानें कांग्रेस और अन्य दलों ने कितना जोर लगाया?
आबकारी मंत्री लालरिनामा को भी जेडपीएम के पीसी वानलालरुआता के सामने 2161 वोट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। लालरिनामा को केवल 4975 वोट मिल पाए जबकि जीत हासिल करने वाले जेडपीएम प्रत्याशी को 7136 वोट मिले। संसदीय मामलों के लिए राज्य मंत्री टीजे लालनुंतलुआंगा भी जेडपीएम के लेफ्टिनेंट कर्नल क्लेमेंट लालमिंगथांगा से हार गए। एमएनएफ उम्मीदवार को 6994 वोट तो जेडपीएम प्रत्याशी को 7323 वोट मिले। इनकी हार और जीत का अंतर केवल 329 वोट का रहा।
एमएनएफ सरकार के ये दो मंत्री ही बचा पाए अपनी सीट
उल्लेखनीय है कि इस विधानसभा चुनाव में एमएनएफ सरकार के मंत्रियों में केवल दो प्रत्याशी ही अपनी-अपनी सीट बचाने में सफल हो पाए। स्कूली शिक्षा मंत्री लालछंदमा रालते और पर्यटन के लिए राज्य मंत्री रॉबर्ट रोमाविया ने इस चुनाव में जीत हासिल की है। रालते ने 6501 वोट हासिल कर जेडपीएम के उम्मीदवार जेएमएस डांग्लियाना को हराया जिन्हें 4482 वोट मिले। वहीं रॉबर्ट रोमाविया ने 5705 वोट पाकर जीत दर्ज की। उनके सामने जेडपीएम की ओर से केजे लालबियाकंघेटा थे जिनको 5499 वोट मिले।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
45 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
51 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
58 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines