हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गैंगस्टर अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर होते ही वायरल हुआ CM Yogi का ये वीडियो, देखें

विज्ञापन

नई दिल्ली: उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी पुलिस ने गुरुवार को मार गिराया। एनकाउंटर झांसी के बड़ागांव में परीछा डैम के पास हुआ। दोनों के खिलाफ सरकार ने 5-5 लाख रुपये का इनाम जारी किया था। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से विदेशी हथियार मिले हैं। असद का एनकाउंटर होते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

माफियाओं को मिट्टी मिला देंगे

उमेश पाल की हत्या के बाद विपक्ष खासा हमलावर हो गया था। विधानसभा में जवाब देते हुए सीएम ने कहा था कि मिट्टी में मिला दूंगा। सीएम योगी ने कहा था कि यूपी में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नजीर बनी है। इस मामले में भी सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। सरकार माफियाओं को मिट्टी मिला देगी।

और पढ़िए – Asad Encounter in Jhansi: झांसी में यूपी STF ने माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को किया ढेर

विज्ञापन

माफिया अतीक के बेटे के एनकाउंटर के मारे जाने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पूराना वीडियो छा गया है। लोग उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। सोशल मीडिया में यूपी के सीएम योगी के विधानसभा में उनके मिट्टी में मिला दूंगा वाले बयान को लोग सोशल मीडिया में ट्वीट कर रहे हैं।

और पढ़िए – Jhansi Encounter: कोर्ट रूम में अतीक को मिली बेटे असद के एनकाउंटर की खबर, रो-रोकर माफिया का हाल-बेहाल

विज्ञापन

उमेश पाल की मां ने कहा, यही सच्ची श्रद्धांजलि

अतीक अहमद के फरार बेटे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद प्रयागराज में उमेश पाल की मां शांति देवी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि मैं सीएम योगी जी को न्याय दिलाने के लिए धन्यवाद देती हूं और उनसे अपील करता हूं कि हमें आगे भी न्याय दें। शांति देवी ने कहा है कि यह मेरे बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि है।

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी एसटीएफ को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यूपी STF को बधाई देता हूं, श्री उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola