BCCI President: मुंबई में रविवार को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद पूर्व क्रिकेटर मिथुन मिन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है. मिथुन घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने 157 मैच में 9714 रन बनाए हैं और 27 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं. मिथुन मन्हास ने 1997/98 में डेब्यू किया था. उन्होंने दिल्ली का नेतृत्व करते हुए 2007-08 में रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया.
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया गया था नामित
जम्मू कश्मीर के भलेसा में 1979 को जन्मे मिथुन मन्हास को जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) द्वारा नामित किया गया था. सितंबर 2015 में मिथुन मिन्हास 2015-16 रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम में शामिल हो गए। उन्होंने जम्मू कश्मीर में प्रशासक के रूप में भी सेवा की है. उन्होंने 1997/98 सीजन में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने भारत अंडर-19 और ए टीम का भी प्रतिनिधित्व किया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें सीनियर टीम में जगह नहीं मिली. मिथुन मिन्हास के नाम 27 शतक और 49 अर्धशतक दर्ज है. जबकि 91 टी-20 मैच में उन्होंने 1170 रनो का योगदान दिया था.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर एशिया की चैंपियन बनी टीम इंडिया, 9वां खिताब जीतकर रचा इतिहास
इन पदों पर भी संभाली जिम्मेदारी
मिथुन मिन्हास को फरवरी 2017 में इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब का सहायक कोच नियुक्त किया गया. अक्टूबर 2017 में बांग्लादेश अंडर-19 टीम का बल्लेबाजी सलाहकार घोषित किया गया. वह 2019 तक टीम के बल्लेबाजी सलाहकार रहे. मिथुन मिन्हास को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2019 आईपीएल के लिए अपने सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया था और उन्हें 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग की टीम गुजरात टाइटन्स का सहायक कोच भी नियुक्त किया गया.
यह भी पढ़ें- Tilak Varma Family: पिता इलेक्ट्रीशियन, मां गृहणी… जानिए तिलक वर्मा की फैमिली में कौन-कौन
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
55 mins agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
10 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines