'9 प्रतिशत हिंदू साथ आ जाएं तो...', रामनवमी पर मिथुन चक्रवर्ती का रामराज्य को लेकर बड़ा ऐलान

बाॅलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने रामनवमी पर कहा कि अगर प्रदेश के 9 प्रतिशत हिंदू साथ आ जाएं तो रामराज्य बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा।

Mithun Chakraborty Ramrajya statement

Mithun Chakraborty Ramrajya statement

रामनवमी पर आज पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने करीब 2 हजार शोभायात्राएं निकाली। आज बीजेपी का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में पूरे प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर शोभायात्राओं में हिस्सा लिया। इस बीच बीजेपी नेता और बाॅलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है। मिथुन ने हिंदू मतदाताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश के प्रतिशत हिंदू हमारे साथ खड़े हो जाएं तो राम राज्य स्थापित हो जाएगा।

विज्ञापन

मिथुन ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए मेरा एकमात्र संदेश यह है कि बंगाल में अभी भी 9 प्रतिशत हिंदू अपना वोट नहीं डालते हैं। इसलिए मैं उनको अनुरोध करूंगा कि वे बाहर आएं और वोट करें। उन्होंने कहा कि अगर हम नहीं जीते तो हिंदू बंगाली यहां पर मुश्किल में पड़ जाएंगे।

विज्ञापन

बंगाली हिंदू नहीं बचेंगे

पिछले महीने मिथुन चक्रवर्ती ने उत्तर 24 परगना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमें जीतना होगा, इसका केवल एक कारण है, बांग्लादेश ने हमें सिखाया है। उससे सबक लेना चाहिए। अगर हम नहीं जीते तो पश्चिम बंगाल में बंगाली हिंदू नहीं बचेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि किसी भी व्यक्तिगत विचारधारा या पसंद नापसंद को अलग रखकर बीजेपी को जिताने पर फोकस करना है।

विज्ञापन

शिक्षक भर्ती रद्द करने पर दी प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता ने कहा कि अभी कोई दूसरी बात सोचने पर ध्यान नहीं देना है। पहले हमें चुनाव जीतना है। पहले बीजेपी के उम्मीदवार को जिताना है, फिर पार्टी को जिताना है। यही हमारे लिए फायदेमंद होगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द करने के मामले में भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा हमेशा सत्य की जीत होती है। यह फैसला अभ्यर्थियों के झटका हैं इसके लिए पूरी तरह से टीएमसी सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ