Mission Karnataka: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है, मैं गरीबों का जीवन बनाने में जुटा हूं

Today Headlines, Narendra Modi, Amit Shah, BJP

Prime Minister Narendra Modi

विज्ञापन

Mission Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में रविवार को एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस, मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने में व्यस्त है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही कांग्रेसियों को पता नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। बता दें कि पीएम मोदी ने बेंगलुरु मैसुरु हाईवे के तहत 12608 करोड़ रुपए के 6 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी।

विज्ञापन

इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर अपने साथ सिर्फ सुविधा नहीं लाता… ये रोजगार लाता है, निवेश लाता है, कमाई के साधन लाता है। बीते वर्षों में सिर्फ कर्नाटक में ही हमने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स में पूंजी निवेश किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हमारे राष्ट्र के विकास को देखकर युवा बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। ये सभी परियोजनाएं समृद्धि और विकास के रास्ते खोलेंगी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और मैसूर कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं। एक टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है तो दूसरा ट्रेडिशन के लिए। दोनों शहरों को तकनीक के माध्यम से जोड़ना काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने वाडियार और विश्वेश्वरैया का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विजन की जब भी चर्चा होती है तो दो महान लोगों का नाम सामने आता है। कृष्ण राजा वाडियार और सर एम विश्वेश्वरैया इसी भूमि के पुत्र थे। उन्होंने देश को विचार और शक्ति दी। उन्होंने समस्याओं को अवसरों में बदल दिया। बीते वर्षों में सिर्फ कर्नाटक में ही हमने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हाई-वे से जुड़े प्रोजेक्ट्स में पूंजी निवेश किया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि आज सागरमाला और भारतमाला जैसी परियोजनाओं से कर्नाटक और देश बदल रहा है। जब दुनिया कोविड से जूझ रही थी, तब भारत ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर बजट को कई गुना बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार ने गरीब परिवारों को तबाह करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। जो पैसा गरीब के विकास के लिए था, उसका हजारों-करोड़ रुपये कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी करीब के दुख-दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है।

विज्ञापन

पीएम बोले- गरीब के जीवन से मुश्किलों को कम करने के प्रयास में जुटे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब आपने मुझे वोट देकर सेवा का मौका दिया तो देश में गरीब का दुख-दर्द समझने वाली संवेदनशील सरकार बनी। इस​के बाद भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरी ईमानदारी से गरीब की सेवा करने का प्रयास किया। गरीब के जीवन से मुश्किल कम करने का लगातार प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में, 3 करोड़ से अधिक गरीबों के लिए घर बनाए गए, जिसके तहत कर्नाटक में लाखों घर बनाए गए। जल जीवन मिशन के तहत कर्नाटक में 40 लाख परिवारों को नल का पानी भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार की योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब को सुविधाओं के लिए सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। अब भाजपा की सरकार गरीब के पास जाकर सुविधाएं दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ