अमित कसाना, नई दिल्ली: सभी राजनीतिक पार्टियां मिशन 2024 की तैयारी कर रहीं हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रमुख नेताओं से मिलने का दौर जारी रहा। नीतीश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। विपक्षी दलों के नेताओं के मुलाकात के बाद नीतीश ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि वह न तो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं और न ही इसके लिए इच्छुक हैं।
दरअसल, नीतीश कुमार जब से दिल्ली गए हैं, तब से विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यालय में पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी राजा से मुलाकात की। वह सपा नेता मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव से मिले। मुलायम सिंह यादव से मुलाक़ात के बाद उन्होंने कहा यूपी में सपा बड़ी पार्टी है। यूपी में जो भी करना है इन्हीं को करना है। नीतीश ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला से मुलाकात की।
वहीं, दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आज पार्टी की अहम बैठक हो रही है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई नेता बैठक में पहुंचे। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ये बैठक हो रही है और इसमें केंंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो रही है। इससे पहले सोमवार को वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एचडी कुमारस्वामी से मिले थे।
अभी पढ़ें – Congress: कल से कांग्रेस की भारत जोड़ाे यात्रा, 150 दिनों में तीन हजार किमी का सफर होगा तय
वहीं, मंगलवार देर शाम दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की अहम बैठक चल रही है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई नेता बैठक में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ये बैठक हो रही है और इसमें कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
17 mins agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
50 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
2 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
2 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
4 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines