Kerala News: केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने पति को मारकर दफन कर दिया है। उसके शव के टुकड़ों को सेप्टिक टैंक, कब्रस्तान, घर के अंदर और पास की एक अन्य जगह पर दफन कर दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया और जांच शुरू की। लेकिन अचानक महिला का पति दो साल बाद जिंदा लौट आया। यह देख पुलिस भी सन्न रह गई। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार महिला ने झूठ क्यों बोला? वहीं, पति का कहना है कि वह पत्नी से इतना ज्यादा खौफ में था कि वह घर छोड़कर चला गया था।
नवंबर 2021 में लापता हुआ नौशाद
यह पूरा मामला केरल के पथानामथिट्टा जिले का है। जिले के कलंजूर इलाके का रहने वाला नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया था। वह किराए के मकान में अपनी पत्नी अफसाना के साथ रह रहा था। नौशाद के पिता ने कूडल पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने थोडुपुझा और थोम्मनकुथु समेत कई जगहों पर खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
अफसाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस बीच पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी अफसाना को हिरासत में लिया तो उसने कबूल किया कि उसने नौशाद को मार दिया है। उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर कई जगह दफन किए हैं। पुलिस ने उसके बताए सभी जगहों पर तलाश की, लेकिन शव का पता नहीं चल सका। अफसाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
पत्नी के डर से घर छोड़कर गया
वहीं, 28 जुलाई को अचानक नौशाद इडुक्की जिले के थोडुपुझा में जिंदा मिला। पुलिस नौशाद को लेकर डिप्टी एसपी के कार्यालय लाई। उससे पूछताछ की गई। नौशाद ने बताया कि वह थोम्मनकुथु के एक खेत में मजदूर के रूप में रह रहा था। उसने अपनी पत्नी के डर की वजह से घर छोड़ा था। अफसाना कुछ लोगों से बात करती थी, उन लोगों ने उससे मारपीट की थी। उसे यह भी नहीं पता कि उसके जाने के बाद क्या-क्या हुआ और उसकी पत्नी ने मर्डर की बात क्यों कबूल की है। नौशाद ने लापता होने के बाद से अपने घर वालों से भी बात नहीं की।
यह भी पढ़ें: जुर्म की इंतेहा: 6 साल की उम्र में शादी, ससुराल जाने से किया मना तो बाप ने 9 लाख में बेच दिया
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
2 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
5 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
9 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
12 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines