सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉस्मेटिक्स ब्रांड की संस्थापक मीशा अग्रवाल ने अपने 25वें जन्मदिन से पहले आत्महत्या कर ली। उनके परिवार ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। मीशा की मृत्यु के बाद उनकी बहन ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।
मीशा की बहन का पोस्ट
मीशा की बहन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरी छोटी बहन ने इंस्टाग्राम और अपने फॉलोअर्स के इर्द-गिर्द एक दुनिया बसा ली थी। उसका एकमात्र लक्ष्य था 1 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुँचना। जब उसके फॉलोअर्स घटने लगे, तो वह बेहद परेशान रहने लगी। वह खुद को असफल और बेकार समझने लगी। अप्रैल से वह गहरे अवसाद में थी। वह अक्सर मुझसे गले लगकर रोती और कहती ‘अगर मेरे फॉलोअर्स कम हो गए तो मैं क्या करूँगी? मेरा करियर खत्म हो जाएगा।'”
‘एलएलबी डिग्री और पीसीएसजे की तैयारी’
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने उसे बार-बार समझाया कि यह उसकी पूरी दुनिया नहीं है। यह महज़ एक साइड जॉब है, न कि उसकी पहचान। अगर यह नहीं भी चलता, तो भी उसका करियर बाकी है। मैंने उसे उसकी एलएलबी डिग्री और पीसीएसजे की तैयारी याद दिलाई, बताया कि वह एक दिन जज बनेगी। मैंने उसे सलाह दी कि वह इंस्टाग्राम को मनोरंजन की तरह देखे, न कि जिंदगी का आधार बनाए।”
“मैंने उसे अपनी ख़ुशी पर ध्यान देने, अवसाद और चिंता से बाहर निकलने की सलाह दी। पर मेरी बातों का उस पर असर नहीं हुआ। वह इंस्टाग्राम और फॉलोअर्स के पीछे इस कदर खो गई कि उसने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दुखद बात यह है कि वह इतनी टूट चुकी थी कि उसने आत्महत्या कर ली। इस हादसे ने हमारे पूरे परिवार को तोड़ दिया है।”
कौन थीं मीशा अग्रवाल?
मीशा अग्रवाल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉस्मेटिक्स ब्रांड की संस्थापक थीं। वह सोशल मीडिया पर काफ़ी लोकप्रिय थीं। मीशा के पास एलएलबी की डिग्री थी और वह पीसीएसजे परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। कुछ दिन पहले अपने एक वीडियो में मीशा ने कहा था कि नया साल मेरे लिए इतना बुरा क्यों जा रहा है? सिर्फ दो महीनों में मेरे साथ 2000 बुरी चीजें हो चुकी हैं। सभी ज्योतिषियों ने कहा था कि बस 24 साल काट लो, 25 बहुत अच्छा जाएगा। क्या वो मजाक कर रहे थे?
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
5 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
6 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines