अमर देव पासवान
BJP leader Murder: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भाजपा नेता को बदमाशों ने पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया। देर रात भाजपा नेता अधीर सरकार दुर्गापूजा में मूर्ति विषर्जन कर घर जा रहे थे। देर रात शांतिपूर थाना अंतर्गत जियाकूर इलाके मे पहले से घात लगाएं बैठे बदमाशों ने अधीर सरकार पर हमला कर दिया, हमलें मे अधीर सरकार बुरी तरह घायल हो गए। आनन -फ़ानन मे स्थानीय लोगों ने अधीर सरकार को नदिया जिले के महकमा अस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता की मौत की खबर सुनते ही कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भाजपा नेता की हत्या की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर मे ही भाजपा बूथ उपाध्यक्ष की हत्या के खिलाफ प्रदर्शनकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उनके नेता की हत्या करने वालों को पुलिस जबतक गिरफ्तार नही करेगी तबतक वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे। मामलें को बढ़ता देख घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। काफी मसक्कत के बाद पुलिस भाजपा कर्मियों व नेताओं को शांत करवाने मे सफल हुई। आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर पुलिस ने मामलें को शांत कराया।
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो दोबारा करेंगे प्रदर्शन
पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आस्वासन दिया है, कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं नदिया जिले के शांतिपूर पंचायत समिति के सहायक अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती ने पुलिस को खुली चुनौती दी है, कि अगर पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने मे असफल हुई तो पार्टी के तरफ से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा नेता की हत्या से इलाके में आक्रोश बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines