Teen Kills Mother, Sister: त्रिपुरा में एक नाबालिग की दिल दहला देने वाली करतूत सामने आई है। नाबालिग ने अपने परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शवों को घर के पास कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
घटना त्रिपुरा के धलाई जिले के एक सुदूर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, 17 साल के आरोपी ने शनिवार की देर रात सोते समय अपने दादा, मां, नाबालिग बहन और मौसी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। धलाई के सीनियर पुलिस अधिकारी डॉ रमेश चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को रविवार सुबह पास के बाजार से गिरफ्तार किया गया।
वारदात के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
त्रिपुरा पुलिस ने कहा कि नाबालिग लड़के ने अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी है। घटना के कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अपराध के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि आरोपी क्राइम शो देखने का आदि था।
पुलिस अधिकारी डॉ यादव ने कहा कि आरोपी ने पहले अपने ही घर में चोरी की थी। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करते समय तेज आवाज में म्यूजिक बजाया ताकि चीखें किसी को सुनाई न दे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस भीषण हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम; जानिए वोटर लिस्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस
6 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
45 mins ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
2 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
4 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines