मणिपुर महिलाओं के साथ दरिंदगी केस की जांच करेगी CBI, वीडियो शूट करने वाला अरोपी मोबाइल के साथ अरेस्ट
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Manipur Viral Video Case: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई करेगी। यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करेगा। जिसके जरिए वह वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर किए जाने का अनुरोध करेगा।
तीन मई से मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा जारी है। 4 मई को कुकी समुदाय के करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने एक परिवार की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया था। उनमें से एक के साथ रेप किया गया था। पीड़िता के भाई ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई थी।
Ministry of Home Affairs (MHA) to refer Manipur viral video case to CBI pic.twitter.com/KzSJmNYJpc
— ANI (@ANI) July 27, 2023
एएनआई के अनुसार, जिस मोबाइल फोन से महिलाओं का वीडियो शूट किया गया था, उसे बरामद कर लिया गया है और वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गृह मंत्रालय ने राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के सदस्यों के साथ कई दौर की बातचीत की।
दरअसल, मणिपुर में हाईकोर्ट ने 53 फीसदी आबादी वाले मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करते हुए आरक्षण दिए जाने का आदेश दिया था। इसके विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने तीन मई को मार्च निकाला था। इसी दरम्यान हिंसा हुई, जो अब तक जारी है। अब तक मणिपुर में 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: