हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईरान-इजरायल युद्ध का असर: आज रद्द हो सकती हैं 444 उड़ानें, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और मध्य पूर्व क्षेत्र में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने रविवार को घोषणा की कि 1 मार्च को 444 उड़ानें रद्द होने की संभावना है. इससे पहले 28 फरवरी को ही घरेलू एयरलाइंस की 410 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग और बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है. भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने चेतावनी दी है कि हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधों के चलते आज यानी 1 मार्च 2026 को करीब 444 उड़ानों के रद्द होने की आशंका है. इससे पहले 28 फरवरी को ही घरेलू एयरलाइंस की 410 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) लगातार एयरलाइंस के संपर्क में है. सुरक्षा मानकों और परिचालन नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट में स्पष्ट किया कि ईरान और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण, 28 फरवरी को घरेलू एयरलाइंस की 410 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 1 मार्च को 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका है. DGCA एयरलाइंस के साथ पूर्ण समन्वय में है और सुरक्षा एवं परिचालन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कर रहा है.

कई देशों के हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद

गौरतलब है कि यह संकट अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के ठिकानों पर किए गए सैन्य हमलों के बाद पैदा हुआ, जिसके जवाब में ईरान ने भी क्षेत्र में हमले किए. इन घटनाओं के कारण ईरान, इजराइल, इराक, जॉर्डन, सऊदी अरब, यूएई, कतर समेत कई देशों के हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं. DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सख्त सलाह दी है, ताकि यात्री और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित रहे.

विज्ञापन

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने या एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान की वर्तमान स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें. प्रमुख हवाई अड्डों पर परिचालन अलर्ट जारी है, जहां यात्री सहायता, भीड़ प्रबंधन और एयरलाइन समन्वय की निगरानी हो रही है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं और मंत्रालय का यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष (PACR) लगातार यात्रियों की मदद कर रहा है. AirSewa प्लेटफॉर्म पर 28 फरवरी को 216 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 105 का तुरंत समाधान किया गया. जिससे प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता सुनिश्चित हुई।

सऊदी अरब में फंसे भारतीय यात्रियों के लिए अपील

इस बीच, रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि यात्रा में व्यवधान के कारण सऊदी अरब में फंसे कोई भी भारतीय यात्री विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। विभिन्न भारतीय एयरलाइनों ने आश्वासन दिया है कि फंसे हुए भारतीय यात्रियों की सहायता के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं. एयरलाइंस ने फंसे भारतीयों की मदद के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

सुविधा के लिए, भारतीय एयरलाइनों के लिंक नीचे दिए गए हैं:

एयर इंडिया: https://airindia.com/in/en/news-update.html
एयर इंडिया एक्सप्रेस: https://airindiaexpress.com/home
इंडिगो: https://goindigo.in/information/flight-cancellations.html
अकासा एयर: https://akasaair.com/quick-links/akasa-air-travel-updates

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola